फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Dussehra 2022: घर में सुख समृद्धि चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन करें ये बेहद उपयोगी उपाय

Wed, 25 May 2022 04:51 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है। - फोटो : ganga dussehra
Ganga Dussehra 2022 Importance: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है।  हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है और गंगाजल को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। किसी भी शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में गंगाजल का प्रयोग अवश्य किया जाता है। गंगाजल के बिना कोई भी मांगलिक कार्य पूरा नहीं होता है। साथ ही सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करना चाहिए। गंगा भवतारिणी हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगीरथ अपने पूर्वजों की आत्मा का उद्धार करने के लिए गंगा को पृथ्वी पर ले आए थे। इसी वजह से गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है। ज्येष्ठ मास 17 मई, 2022 से प्रारंभ हो चुका है। इस माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस साल गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा। अपने जीवन में आ रही समस्याओं से यदि आप निजात पाना चाहते हैं तो गंगा दशहरा के दिन कुछ उपायों को करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं क्या हैं उपाय। 
विज्ञापन

2 of 6
गंगा दशहरा 10 जून को मनाई जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा तिथि और स्नान का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 9 जून को प्रातः काल 8 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 10 जून को सायंकाल 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। 10 जून को उदया तिथि प्राप्त हो रही है। इस आधार पर गंगा दशहरा 10 जून को मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र और व्यतिपात योग भी रहेगा। इस योग में स्नान और दान करना अति लाभदायक होता है।  
विज्ञापन

3 of 6
कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : self
घर में सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय
कर्ज मुक्ति के लिए 

यदि आपने कर्ज ले रखा है और आपको इससे मुक्ति नहीं मिल रही है तो इसके लिए गंगा दशहरा के दिन ये उपाय जरूर अपनाएं। सबसे पहले आप अपनी लम्बाई का एक काला धागा लें और उसे नारियल में लपेटकर शिवलिंग के समक्ष रखे दें। इसके बाद अपनी समस्या की समाप्ति के लिए प्रार्थना करें और सायंकाल में काले धागे से लिपटा हुआ नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। प्रवाहित करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें।  कुछ ही दिनों में आपकी समस्या का समाधान मिल जाएगा। 

4 of 6
नौकरी बाधा दूर करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
नौकरी बाधा दूर करने के लिए 
नौकरी और व्यापार में बाधा को दूर करने के लिए गंगा दशहरा के दिन एक मिटटी का घड़ा लें। उसमें गंगा जल की कुछ बूंदें और थोड़ी सी शक्कर डालें। अब घड़े में पानी भरकर किसी  जरूरतमंद को दान करें। नौकरी की राह आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
रोग मुक्ति के लिए करें ये उपाय - फोटो : istock
रोग मुक्ति के लिए 
यदि आपके घर में कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से बीमार है तो इससे मुक्ति के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करके विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते, ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।  यदि गंगा स्नान के लिए जाना संभव न हो तो घर में ही नहाते समय पानी में कुछ बूंदें गंगाजल डालकर सामान्य पानी मिलाकर स्नान कर लें और स्नान के दौरान ही इस मंत्र का 11 बार जाप करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धन आगमन के लिए करें ये उपाय - फोटो : istock
धन आगमन के लिए 
स्नान के बाद मंदिर में जाकर शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें और थोड़ा गंगा जल लोटे में बचा लें। उसी जल से पूरे घर में छिड़काव करने से नकारात्मकता दूर होती हैं और धन आगमन में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें