फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर जानें किन राशियों पर बरसाते हैं अपनी कृपा, नहीं आती किसी काम में बाधा

Wed, 31 Aug 2022 12:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इन 3 राशियों पर हमेशा बरसती है बप्पा की कृपा - फोटो : iStock
Ganesh Chaturthi 2022: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थि तिथि को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्सव के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आज यानी 31 अगस्त को भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। किसी भी मंगल कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भगवान गणेश को याद किया जाता है। इस दिन मंदिरों से लेकर घर-घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और पूरे 10 दिनों तक बप्पा की आराधना के बाद शीघ्र आने की कामना के साथ उनका विसर्जन किया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान बप्पा अपने भक्तों के बीच रहते हैं और उनके सभी दुखों का हरण करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर गणपति देव की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है और बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, ज्ञान और संपन्नता का कारक है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो जिन राशियों में बुध ग्रह मजबूत और शुभ स्थिति में रहते हैं।  ये 3 राशियां कौन-कौन हैं इसके बारे में आगे जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इन 3 राशियों पर हमेशा बरसती है बप्पा की कृपा - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी की प्रिय राशियां 
मेष राशि: मेष राशि के जातकों पर भगवान गणेश को विशेष कृपा रहती है। बुद्धि की प्रखरता के कारण ये अपना हर काम बहुत तेजी से करते हैं। गणेश जी की कृपा के कारण इस राशि से संबंधित जातकों के किसी भी काम में रुकावटें पैदा नहीं होती। 
विज्ञापन

3 of 4
इन 3 राशियों पर हमेशा बरसती है बप्पा की कृपा - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि: मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। चूंकि बुध देव बुद्धि, वाणी और ज्ञान के कारक माने जाते हैं। इसीलिए मिथुन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है। फिर चाहे वो व्यवसाय हो या नौकरी। भगवान गणेश बुद्धि के देवता हैं इसीलिए मिथुन राशि वालों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। 
विज्ञापन

4 of 4
इन 3 राशियों पर हमेशा बरसती है बप्पा की कृपा - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि:  मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं लेकिन इन पर भगवान गणेश की भी विशेष कृपा है। यही कारण है कि मकर राशि के जातक हर कार्य में सफलता मिल जाती है। कोई भी मुश्किल से मुश्किल चुनौती को ये आसानी से पूरी कर लेते हैं। गणेश जी की कृपा के कारण  ये लोग जीवन में तरक्की और सफलता प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें