फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार के उपाय: शुक्र ग्रह को मजबूत करने से प्राप्त होगी सुख-समृद्धि और प्रेम

Thu, 31 Dec 2020 09:14 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-समृद्धि, सौंदर्य और प्रेम संबंधों का प्रतीक माना गया है। कुंडली में शुक्र उच्च स्थिति होने पर व्यक्ति को उसके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। उसे किसी प्रकार से धन का अभाव नहीं रहता है। शुक्र को सौंदर्य प्रदान करने वाला ग्रह भी माना गया है,इसलिए जिन जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा होता है वे बहुत आकर्षक होते हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का माना गया है इस दिन शुक्र को उच्च बनाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन

शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के दिन शुक्र स्तोत्र का पाठ करें। शुक्र की स्थिति मजबूत करने के लिए इस स्तोत्र का पाठ बहुत कारगर माना गया है। इस पाठ को करने से शुक्रदेव की कृपा से शुक्र मजबूत बनता है। यह उपाय सरल होने के साथ प्रभावी भी माना गया है। शुक्र को मजबूत बनाने के लिए श्री सूक्त का पाठ भी करना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद गाय को चारा खिलाना चाहिए और इसके अलावा हर शुक्रवार को आटे में पिसी हुई शक्कर मिलाकर चींटियों को खिलाएं। इससे आपका शुक्र उच्च स्थिति में होकर शुभ फल प्रदान करता है।

शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का सेवन करना चाहिए। शुक्रवार के दिन दूध, खीर, चावल, नारियल, साबुत दाना और दही आदि का सेवन करना चाहिए। इस दिन सफेद चीजों का दान जरूरतमंदों को करना चाहिए। इसके अलावा इत्र का प्रयोग और दान भी करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शिव जी की आराधना करना भी लाभदायक रहता है। इसके लिए शुक्रवार को प्रातः स्नानादि करने के पश्चात श्वेत वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर जाएं। शिवलिंग पर दूध या जल से अभिषेक करें, तत्पश्चात भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें