ज्योतिष शास्त्र शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-समृद्धि, सौंदर्य और प्रेम संबंधों का प्रतीक माना गया है। कुंडली में शुक्र उच्च स्थिति होने पर व्यक्ति को उसके जीवन में भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। उसे किसी प्रकार से धन का अभाव नहीं रहता है। शुक्र को सौंदर्य प्रदान करने वाला ग्रह भी माना गया है,इसलिए जिन जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा होता है वे बहुत आकर्षक होते हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का माना गया है इस दिन शुक्र को उच्च बनाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।