Feng Shui Tips: चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार घर में दीवार घड़ी लगाने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गलत दिशा, स्थान या गलत आकार की घड़ी व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में घर में घड़ी लगाते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
Feng Shui TipsFor Wall Clock At Home: जब घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है तब वहां पर रहने वाले लोगों को जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होने पर खुशहाली आती है। इस कारण से हर कोई यह चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई जो कि एक प्राचीन चीनी शास्त्र है जिसमें कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
दीवार घड़ी के फेंगशुई उपाय
- फोटो : Adobe stock
फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, घर में दीवार घड़ी लगाने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गलत दिशा, स्थान या गलत आकार की घड़ी व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में घर में घड़ी लगाते समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इन्हें आजमाने से आपके जीवन से कई बाधाएं और परेशानियां दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दीवार घड़ी के फेंगशुई उपाय
- फोटो : Adobe stock
इस दिशा में नहीं लगानी चाहिए घड़ी
फेंगशुई मान्यता के अनुसार दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि यह दिशा पितरों और यमराज की होती है। ऐसे में दक्षिण दिशा में कभी समय नहीं देखना चाहिए। इससे आपको जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा घर के दरवाजे के ऊपर भी घड़ी नहीं टांगनी चाहिए। ऐसा करने से घर में आने-जाने वाले लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
4 of 5
दीवार घड़ी के फेंगशुई उपाय
- फोटो : Adobe stock
इस दिशा में घड़ी लगाना होता है शुभ
फेंगशुई मान्यता कि मानें तो घर में हमेशा उत्तर, पश्चिम या पूर्व दिशा में ही घड़ी लगानी चाहिए। इन दिशाओं को घड़ी टांगने के लिए शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
घड़ी खरीदते समय उसकी खूबसूरती के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी होता। गोल, अष्टभुजाकार, अंडाकार और पेंडुलम वाली घड़ी लेना बेहद शुभ माना जाता है। सही आकार की घड़ी घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।