फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: दांपत्य जीवन में प्यार और विश्वास की है कमी? तो अभी करें फेंगशुई के ये 5 असरदार उपाय

Thu, 10 Apr 2025 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Feng Shui Tips: आज हम आपको फेंगशुई के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि एक प्राचीन चीनी कला है। फेंगशुई हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाने के कई आसान तरीके बताता है। अगर आप इन उपायों को अपनाएंगे, तो आपके रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा।
विज्ञापन
1 of 6
अभी करें फेंगशुई के ये 5 असरदार उपाय - फोटो : Adobe Stock
आज की दुनिया में शादी का रिश्ता निभाना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। कारण केवल इतना है कि दो लोगों में आपसी समझ नहीं बन पा रही है। छोटी-छोटी बातों पर तलाक लेना एक ट्रेंड का हिस्सा बन गया है। शादी के बाद हर कपल की यह इच्छा होती है कि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय और प्रेमपूर्ण हो। आज हम आपको फेंगशुई के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि एक प्राचीन चीनी कला है। फेंगशुई हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाने के कई आसान तरीके बताता है। अगर आप इन उपायों को अपनाएंगे, तो आपके रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बढ़ेगा। यही नहीं, आपके जीवन में खुशहाली आएगी। तो आज की इस खबर में हम आपको दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए फेंगशुई के पांच आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अभी करें फेंगशुई के ये 5 असरदार उपाय - फोटो : adobe stock
1. बेडरूम का सही स्थान और सजा-संवरा माहौल
फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम का सही स्थान और अच्छी सजावट का वैवाहिक जीवन पर काफी अच्छा असर होता है। सबसे अच्छा माना जाता है कि बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो क्योंकि यह दिशा स्थिरता और प्रेम को बढ़ाती है। इस बात का ख्याल रखें कि बेडरूम को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें क्योंकि अव्यवस्था से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, जिससे रिश्तों में तनाव हो सकता है। बिस्तर को व्यवस्था के साथ रखें कि यह कमरे में एक समान जगह बनाता हो।
विज्ञापन

3 of 6
अभी करें फेंगशुई के ये 5 असरदार उपाय - फोटो : Adobe Stock
2. यिन-यांग का संतुलन है प्रेम का प्रतीक
फेंगशुई में यिन-यांग का संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है। बेडरूम में जोड़ी में चीजें रखें, जैसे दो मोमबत्तियां, दो पक्षी, या दो दिल के आकार की सजावट। यह संतुलन को बनाए रखता है और रिश्ते में सामंजस्य लाता है। इससे आपका प्रेम भी बना रहेगा।

4 of 6
अभी करें फेंगशुई के ये 5 असरदार उपाय - फोटो : Adobe Stock
3. गुलाबी और लाल रंग की चीजों का जरूर करें इस्तेमाल
फेंगशुई में गुलाबी और लाल रंग प्रेम, विश्वास और ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं। आप अपने बेडरूम में हल्का गुलाबी रंग या लाल रंग के तकिए, चादर और पर्दे रखें। अगर पूरे कमरे में इन रंगों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं तो छोटे-छोटे सामान जैसे कैंडल स्टैंड या तस्वीरों में इन रंगों का उपयोग करें। इससे आपके रिश्ते में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
couple - फोटो : adobe stock
4. रोज क्वार्ट्ज और क्रिस्टल का इस्तेमाल
फेंगशुई में क्रिस्टल को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। रोज क्वार्ट्ज, जिसे प्रेम का रत्न भी कहा जाता है, बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने से आपके रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है। यह आपके भावनात्मक संतुलन को भी बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
couple - फोटो : adobe stock
5. शीशे और जल तत्व से जरूर बचें
फेंगशुई में बताया गया है कि बेडरूम में शीशे की सही जगह का होना बहुत ही जरूरी है। बेडरूम में शीशे को इस तरह से न लगाएं कि उसमें बिस्तर पर सोता हुआ व्यक्ति भी नजर आए। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे रिश्ते में अविश्वास पैदा हो सकता है। इसके अलावा आप अपने कमरे में फव्वारा न रखें, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा और अस्थिरता का कारण बन सकते हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें