फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FengShui Tips: फेंगशुई ऊंट किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानें घर में रखने के नियम

Wed, 14 Aug 2024 06:25 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
FengShui Camel - फोटो : iStock
वास्तु शास्त्र के जैसे चीन में फेंगशुई एक विद्या है जो सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने पर केंद्रित है। अपने घर को एक शांत और सकारात्मक जगह बनाने के लिए हम सभी तरह के उपाय करते हैं। इनमें से एक उपाय है फेंगशुई, जो हमारे आसपास की ऊर्जा को संतुलित करने का एक प्राचीन चीनी सिद्धांत है। फेंगशुई चीन की धार्मिक किताब 'टायो' पर आधारित ज्ञान है। बहुत से लोग घरों में लाफिंग बुद्धा, विंड चाइम्स, पतंगें, कछुए, सिक्के आदि रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
FengShui Camel - फोटो : iStock
फेंगशुई जानकारों के मुताबिक घर में फेंगशुई ऊंट रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। ऊंट को विपरीत परिस्थितियों में बिना थके हुए परिश्रम करने वाला जानवर माना गया है। इसे वास्तु में कठिन श्रम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि ऊंट धैर्य, सहनशीलता और दृढ़ता का प्रतीक है। फेंगशुई में ऊंट को धन, समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि फेंगशुई ऊंट को घर में रखने का सही तरीका क्या है।
विज्ञापन

3 of 5
FengShui Camel - फोटो : iStock
फेंगशुई ऊंट को घर में रखने के फायदे 
माना जाता है कि ऊंट को घर में सही दिशा में रखने से धन में वृद्धि होती है। व्यापारियों के लिए ऊंट शुभ माना जाता है। इसे दफ्तर में रखने से व्यापार में तरक्की होती है। ऊंट  परिवार में सुख-शांति लाने में मदद करता है। ऊंट नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है। इसे घर में रखने से परिवार के सदस्यों का मन स्थिर रहता है एवं परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर रिलैक्स रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Fengshui Tips: जूते पहनकर घर में नहीं करना चाहिए प्रवेश, बढ़ सकती है चिंता और तनाव

4 of 5
FengShui Camel - फोटो : freepik
फेंगशुई ऊंट को रखने के नियम
ऊंट को हमेशा घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है। ऊंट को हमेशा जोड़े में रखना चाहिए। एक नर और एक मादा ऊंट का जोड़ा शुभ माना जाता है। ऊंट का आकार मध्यम होना चाहिए। ऊंट की मूर्ति पीतल या तांबे की बनी हो तो बहुत अच्छा रहता है। ऊंट को घर के मुख्य द्वार के सामने या धन रखने वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
FengShui Camel - फोटो : freepik
फेंगशुई ऊंट को घर में रखते समय ध्यान देने योग्य बातें
ऊंट की मूर्ति साफ-सुथरी और चमकदार होनी चाहिए। ऊंट की मूर्ति को कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए। इसे किसी ऊंचे स्थान पर रखें, जहां आंखें आसानी देख सकें। ऊंट की मूर्ति को हमेशा मुंह घर की ओर रखना चाहिए। ऊंट की मूर्ति को कभी भी टूटा हुआ या क्षतिग्रस्त नहीं रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें