फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FengShui:लाफिंग बुद्धा के यह विभिन्न रूप आपके जीवन में लाएंगे सुख-समृद्धि !

Mon, 18 Oct 2021 11:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Laughing Buddha
फेंगशुई को चीन का वास्तुशास्त्र माना जाता है। घर, वस्तुओं या किसी स्थान की नेगेटिव ऊर्जा को पॉजिटिव ऊर्जा में बदलने के लिए और सद्भाव और संतुलन बनाये रखने के लिए  फेंगशुई का इस्तेमाल किया जाता है। फेंग शुई का अर्थ है "हवा और पानी का रास्ता।" फेंग शुई का मूल आपको ताओवाद में मिलेगा लेकिन यह आज बहुत ही लोकप्रिय है। फेंगशुई वास्तु  के अनुसार फेंग शुई के पांच नियम होते हैं जिन्हें कभी नहीं तोड़ा जाना चाहिए! पहला हमेशा  सुव्यवस्थित रहें। दूसरा पाने बिस्तर को खिड़की से दूर रखें, तीसरा कार्य और आराम के क्षेत्र अलग रखें, चौथा  बगुआ मानचित्र का ठीक से उपयोग करें और पांचवां अपने रंगों को जानें।
विज्ञापन

2 of 8
Laughing Buddha - फोटो : Youtube
फेंगशुई में ऐसी बहुत सी वस्तुएं हैं जिन्हें शुभता के सूचक और अच्छे भाग्य के लिए घर में रखा जाता है उन्हीं में से एक है लाफिंग बुद्धा। लाफिंग बुद्धा सुख, संतोष और समृद्धि का प्रतीक है। इन्हें चीनी भाषा में 'बुदाई' कहा जाता है। ... ऐसा माना जाता है कि अगर कोई बुद्ध के पेट को रगड़ता है, तो वह सौभाग्य और धन लाता है। लाफिंग बुद्धा को भाग्य के सात जापानी शिंटो देवताओं में से एक के रूप में भी देखा जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में मूर्तियां रखने से व्यक्ति के जीवन में असंतुलन दूर होता है और जीवन में सद्भाव आता है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर सकती है। हालांकि, इसे सही जगह पर लगाना बहुत जरूरी है। लाफिंग बुद्धा को अपने घर से बाहर रखना बहुत भाग्यशाली नहीं माना जाता है।आइये जानते हैं लाफिंग बुद्धा को घर में कैसी स्थिति में रखना चाहिए जिससे आपके जीवन में धन संपत्ति और सुख समृद्धि आये।
विज्ञापन

3 of 8
लाफिंग बुद्धा मुख्य द्वार पर - फोटो : istock
लाफिंग बुद्ध की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर रखें
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में रखते समय, आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि उसकी ऊंचाई आपकी आंखों के स्तर पर या उससे अधिक हो। धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए, मूर्ति को अपने घर के मुख्य द्वार के पास अवश्य रखें।

4 of 8
meditating laughing Buddha - फोटो : istock
लाफिंग बुद्धा की ध्यानवस्था में मूर्ति स्टडी रूम में रखें 
शांतिपूर्ण जीवन के लिए ध्यान की अवस्था में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर लाएं। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में किसी भी तनाव को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी। ध्यानान्वास्था वाले  बुद्ध की मूर्ति को  प्रार्थना कक्ष, शयनकक्ष या अध्ययन कक्ष में रखें।
विज्ञापन

5 of 8
Laughing Buddha Carrying Wo Lu - फोटो : istock
वू लू धारण किये हुए लाफिंग बुद्धा को पूर्व दिशा में रखें 
वू लू धारण किये हुए लाफिंग बुद्धा स्वास्थ्य के रक्षक हैं। जब आप ऐसी मूर्ति घर लाते हैं, तो उसे अपने शयनकक्ष या रहने वाले कमरे की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सभी लोगों की सेहत में सुधार होगा।
विज्ञापन

6 of 8
Laughing Buddha - फोटो : Social Media
सोने की पोटली लिए लाफिंग बुद्धा को लिविंग रूम में रखें 
सोने की पोटली लिए लाफिंग बुद्धा कि मूर्ति को घर लाना सबसे बेहतरीन वास्तु सुझावों में से एक है। बोरी आपके और आपके परिवार के सभी सदस्यों के लिए खुशी और सौभाग्य का प्रतीक है। लाफिंग बुद्धा की इस मूर्ति अपने लिविंग रूम में रखकर आप घर कीनकारात्मक ऊर्जाओं को नियंत्रित कर सकते हैं। अगर मूर्ति गोल्डन कलर  में है, तो यह बहुत पॉजिटिव वाइब्स देगी।
विज्ञापन

7 of 8
Laughing Buddha dragon tortoise - फोटो : istock
ड्रैगन कछुए पर बैठे लाफिंग बुद्धा को ऑफिस डेस्क पर रखें 
ड्रैगन कछुए पर लाफिंग बुद्धा शक्ति और ताकत का प्रतीक है। इसे घर लाने से आपको अपनी आय और करियर को बदलने में मदद मिल सकती है। जब आप इसे ऑफिस में डेस्क के पीछे रखेंगे, तो यह आपके व्यवसाय पर शानदार प्रभाव डाल सकता है।
विज्ञापन

8 of 8
Laughing Buddha - फोटो : Social Media
लाफिंग बुद्धा इन स्थानों पर रखने से बचें 
लाफिंग बुद्धा एक देवता हैं और आपको उनकी मूर्ति को कभी भी किचन, बाथरूम या शौचालय में नहीं रखना चाहिए। लाफिंग बुद्धा वास्तु के अनुसार इन जगहों को अशुभ माना जाता है और इनसे बचना चाहिए। आपको कभी भी मूर्ति को अपने घर के फर्श पर नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें