फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng shui Tips: अविवाहित हैं तो बेडरूम की इन चीजों से बन सकती है शादी में रुकावट, अपनाएं ये फेंगशुई उपाय

Fri, 19 Dec 2025 09:21 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। इसमें कई ऐसे उपायों क बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।
विज्ञापन
1 of 5
बेडरूम से जुड़े फेंगशुई उपाय - फोटो : Amar Ujala
Feng shui Tips For Unmarried People: फेंगशुई एक प्राचीन चीनी परंपरा है जो एक सकारात्मक वातावरण स्थापित करने में मदद करती है। फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे। अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है तो आपको फेंगशुई से जुड़ी कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। फेंगशुई के इन टिप्स को अपनाने से आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। साथ ही अगर आपकी शादी में रुकावट जैसी समस्याएं आ रही हैं तो उनसे भी छुटकारा पा सकते है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

कई बार बेडरूम में मौजूद नकारात्मक शक्तियां आपके जीवन पर हावी हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको घर के बेडरूम से जुड़ी कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
तस्वीरों से जुड़ा फेंगशुई - फोटो : Adobe Stock
 बेडरूम में टीवी और कंप्यूटर
अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो बेडरूम में टीवी और कंप्यूटर गलती से भी ना रखें। फेंगशुई के अनुसार, इससे कम्युनिकेशन में काफी दिक्कत आती है। ये उपकरण नकारात्मक ऊर्जा के साथ बेडरूम की शांति भंग करते हैं।


बहते पानी की तस्वीरें
अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो बेडरूम में नदी, तालाब, झरना आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, यह बेडरूम की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर मन में अशांति उत्पन कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
नए घर से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Freepik
बेडरूम में पार्टीशन का होना 
अगर आपके बेडरूम में किसी प्रकार का कोई पार्टीशन है, चाहे आपके कमरे की छत के बीचोबीच से कोई बीम जा रही हो या आपके बेड पर दो गद्दे हो, ये सभी नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं। फेंगशुई के अनुसार, आपको बिस्तर पर सिर्फ एक ही गद्दा रखना चाहिए, इससे नकारात्मकता दूर होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। 


Feng Shui Tips: घर में सुख-समृद्धि और शांति लाएंगे फेंगशुई से जुड़े ये 4 उपाय, खूब होगी बरकत


Happy Married Life Feng Shui Tips: घर में रखें इन खास बातों का ख्याल, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्यार और विश्वास

4 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe stock
बेडरूम में शीशे से बचें
बेडरूम में शीशा ऐसी जगह पर लगाना चाहिए, जिसमें देखने से आपका बेड नजर ना आए। लेकिन अगर आपका शीशा बेड के पास लगा है तो उसे हमेशा ढक कर ही रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, इसकी वजह से आपके रिश्तों में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। 


बेड के सामने बाथरूम 
इस बात का ख्याल रखें कि बाथरूम का दरवाजा आपके बेड के बिल्कुल सामने न हो, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बाधित करता है। फेंगशुई के अनुसार, अगर ऐसा है तो उसे हमेशा बंद करके रखें और अपने बेड को बाथरूम के दरवाज़े से दूर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe stock
बेड का कोना
अविवाहित लोग इस चीज का भी ख्याल रखें कि आपके बेड का कोना खिड़की या दीवार से सटा हुआ ना हो। फेंगशुई के अनुसार, इससे घर में नेगेटिव एनर्जी में बढ़ोतरी होती है, साथ ही साथ ये तनाव भी बढ़ाता है। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें