फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fengshui Tips: घर में फेंगशुई की ये खास वस्तुएं रखने से बढ़ने लगती है धन-दौलत

Mon, 04 Apr 2022 09:57 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। - फोटो : amar ujala
Fengshui Tips:  फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। वास्तु शास्त्र की ही तरह फेंगशुई में भी घर और आस-पास की चीजों के बारे में बताया जाता है। इसमें उन चीजों के बारे में बताया जाता है जिन्हें घर पर रखने से गुड लक आ सकता है। फेंगशुई के अनुसार किसी भी घर में ‘ची’ अर्थात् प्राण ऊर्जा का प्रवेश तभी होगा जब उसका मुख्य द्वार सही होगा। फेंगशुई द्वारा बताए गए विभिन्न उपायों को अपनाकर सौभाग्य की प्राप्ति की जा सकती है। फेंगशुई के अनुसार, जब हवा से विंड चाइम्स बजती है, तो इसकी आवाज़ से घर में सुख-समृद्धि आती है और अनेक वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। फेंगशुई में विंड चाइम, क्रिस्टल, ड्रैगन, लाफिंग बुद्धा, प्लास्टिक के फूल, कछुआ, जहाज़, सिक्कों आदि का बहुत महत्व है। इन्हें अपने घर या ऑफिस में किसी निर्धारित दिशा में रखकर जहां आप अपने घर-परिवार और नौकरी में सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं, वहीं शांति-सुकून भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं फेंगशुई से जुड़े उपयोगी टिप्स के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। - फोटो : istock
लाफिंग बुद्धा 
लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। उनकी मूर्ति को ड्रॉइंगरूम में ठीक सामने की ओर रखें, ताकि घर में प्रवेश करते ही आपकी नज़र सबसे पहले उस पर पड़े। यह घर में सौभाग्य लाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Fengshui Tipफेंगशुई के कुछ उपाय डाइनिंग हॉल में भी करने चाहिए।s: - फोटो : istock
डाइनिंग टेबल
फेंगशुई के कुछ उपाय डाइनिंग हॉल में भी करने चाहिए। गोलाकार डाइनिंग टेबल फेंगशुई में शुभ मानी जाती है, इसलिए घर में ऐसी डाइनिंग टेबल लाएं परंतु ध्यान रखें कि टेबल के साथ लगी कुर्सियों की संख्या सम हो। 

4 of 7
तीन पुराने फेंगशुई सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांधकर दरवाज़े के हैंडल में लटका दें।
फेंगशुई कॉइन 
घर के दरवाज़े के हैंडल में सिक्के लटकाना घर में धन-संपत्ति और सौभाग्य लाने का बेहतरीन उपाय है। तीन पुराने फेंगशुई सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांधकर दरवाज़े के हैंडल में लटका दें।  इससे घर के सभी लोगों को लाभ मिलता है। ध्यान रहे कि ये  सिक्के दरवाज़े के अंदर की ओर लटकाएं, न कि बाहर की ओर। 
विज्ञापन

5 of 7
फेंगशुई में फिश कामयाबी का प्रतीक है।
फिश अक्वेरीयम 
फेंगशुई में फिश कामयाबी का प्रतीक है। फेंगशुई के अनुसार, घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है।  घर में एक छोटे से फिश एक्वेरियम में गोल्ड फिश रखना सौभाग्यवर्द्धक होता है। 
विज्ञापन

6 of 7
बैंबू ट्री घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में बढ़ोतरी करता है। - फोटो : iStock
बैंबू ट्री 
यदि घर में निगेटिव एनर्जी फैली हुई है, तो ऐसी स्थिति में बैंबू ट्री का इस्तेमाल करें। बैंबू ट्री घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में बढ़ोतरी करता है। इसे आप अपने ऑफिस या घर कहीं भी रख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाथरूम में साबूत नमक या फिटकरी से भरा एक कटोरा रखें। - फोटो : सोशल मीडिया
नमक या फिटकरी 
बाथरूम में साबूत नमक या फिटकरी से भरा एक कटोरा रखें। हर महीने इस कटोरे के नमक को बदलती रहें। कहते हैं, हवा में मौजूद नमी के साथ- साथ यह नमक आसपास की नकारात्मक ऊर्जाओं को भी अपने अंदर समाहित कर लेता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें