Feng Shui Tips For Money And Wealth: चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार जब घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है तब यहां पर रहने वाले लोगों के जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होने पर खुशहाली और धन आता है। इस कारण से हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह जीवन में सफलता पाए, खुशहाल जीवन जिए और उसके पास धन की कोई कमी भी न हो। इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल पाती।
सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई में कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित कर जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। फेंगशुई के अनुसार, कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं साथ ही सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी पांच फेंगशुई चीजों के बारे में जो जीवन में सुख-समृद्धि और धन लाती हैं।