फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: फेंगशुई के इन उपायों से नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की, खूब होगा धन लाभ

Tue, 15 Nov 2022 03:30 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेंगशुई के इन उपायों से नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की - फोटो : iStock
Feng Shui Tips: आजकल भारत में भी चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई का चलन काफी बढ़ा है। अक्सर घरों में फेंगशुई की चीजें देखने को मिल जाती हैं। फेंगशुई के उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। जीवन की कई समस्याओं के समाधान के साथ ही सुख-समृद्धि एवं संपन्नता लाने के लिए भी फेंगशुई के प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में यदि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ गई हैं या लगातार मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आप फेंगशुई में बताए इन आसान उपायों को करके नकारात्मकता और परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं फेंगशुई के प्रभावशाली प्रतीकों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
फेंगशुई के इन उपायों से नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की - फोटो : iStock
बांस का पौधा 
फेंगशुई के अनुसार यदि आपको जीवन में धन की कमी महसूस हो रही है, तो घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। इस उपाय से आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। साथ ही यदि आप आर्थिक तनाव से जूझ रहे हैं तो इससे भी मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
फेंगशुई के इन उपायों से नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की - फोटो : iStock
लाफिंग बुद्धा
यदि आप घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं तो लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रख सकते हैं। इसके अलावा बिजनेस में तरक्की के लिए अपने कार्यस्थल पर दोनों हाथों को ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखना चाहिए।

4 of 5
फेंगशुई के इन उपायों से नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की - फोटो : iStock
फेंगशुई मेढक 
यदि आप धन को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं और अपने जीवन में तरक्की चाहते हैं, तो घर में फेंगशुई मेढक रखना सही होगा। फेंगशुई मेढक को घर के लिविंग रूम में साउथ ईस्ट डायरेक्शन में रखना अधिक भाग्यशाली साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेंगशुई के इन उपायों से नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की - फोटो : iStock
विंड चाइम लगाएं
फेंगशुई के अनुसार, व्यक्ति के अत्यधिक प्रयासों के बाद भी उसके व्यवसाय में प्रगति नहीं हो पा रही है तो घर के इस स्थान पर एक सुन्दर विंड चाइम लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि  होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें