फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: भूलकर भी कमरे की दीवारों पर न लगाएं ये तस्वीरें, घर की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण

Wed, 17 Dec 2025 04:54 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Feng Shui Tips For Home: कमरे में लगी तस्वीरें घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं। फेंगशुई के अनुसार, कमरे की दीवारों पर लगी तस्वीरों का हमारे घर और जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। जिससे परिवार में कलह की स्थिति के साथ परेशानी और दुख का कारण बन सकती है। उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
फेंगशुई नियम - फोटो : Amar Ujala
Feng Shui Tips For Home Pictures On The Walls: घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें सिर्फ सजावट का काम ही नहीं करती, बल्कि हमारे जीवन पर भी गहरा असर डालती हैं। अक्सर इन्हीं वजहों से लोग अपने घर के दीवारों पर अच्छी या भगवान की तस्वीरें लगाते हैं। घर में लगी तस्वीरों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव हम सभी के जीवन पर पड़ता है। इसलिए इन तस्वीरों का सही दिशा और सही चयन बेहद जरूरी है। कुछ लोग परिवार की फोटो का फ्रेम दीवार पर लगाते हैं। कमरे की दीवारों में तस्वीरों को लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है लेकिन अगर फेंगशुई नियम से इन तस्वीरों को न लगाया जाए तो परिवार में कलह की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
 

फेंगशुई एक प्राचीन चीनी परंपरा है जो एक सकारात्मक वातावरण स्थापित करने में मदद करती है। फेंगशुई हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाकर सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे। फेंगशुई के ज्यादातर नियम घर की एनर्जी से जुड़े होते हैं। इन नियमों के पालन करने से आपके घर की एनर्जी पूरी तरह से पलट जाएगी। फेंगशुई के अनुसार, दीवार पर लगी कुछ तस्वीरें आपके घर-परिवार में नकारात्मकता ऊर्जा  पैदा कर आपके जीवन में  सुख-समृद्धि और खुशहाली में बाधा बन सकती है। ऐसे में कुछ तस्वीरों को भूलकर भी कमरे में नहीं लगाना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि फेंगशुई नियमों के अनुसार किन तस्वीरों को कमरों की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock
तीन सदस्यों वाली तस्वीर
तीन लोगों की फोटो एक फ्रेम में लगाना अशुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार, इससे रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपके घर की दीवार पर भी ऐसी कोई तस्वीर लगी हैं तो आज ही उसे हटा दें।


Feng Shui Tips For Lucky Coins: घर में इस जगह रखें फेंगशुई के 3 सिक्के, हर काम में मिलेगी अपार सफलता


Feng Shui Tips For Bedroom: फेंगशुई के अनुसार बेडरूम में रखें ये चार चीजें, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

विज्ञापन

3 of 5
तस्वीरों से जुड़े फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe stock
कमरे की हर दीवार पर न लगाएं भगवान की तस्वीर
भगवान की तस्वीरों को घर पर लगाना शुभ माना जाता है, मगर घर के कमरे की हर दीवार पर भगवान की तस्वीर लगाना उचित नहीं होता है। फेंगशुई के अनुसार, ऐसा करने से धन की हानि होती है। इसलिए भगवान की तस्वीरों के लिए एक पवित्र स्थान बनाएं।

4 of 5
तस्वीरों से जुड़ा फेंगशुई - फोटो : Adobe Stock
बहते हुए झरने की तस्वीर
कमरे की दीवार पर पहाड़ से गिरते हुए झरने की तस्वीर नहीं लगानी चहिए। फेंगशुई के अनुसार झरने की तस्वीर लगाने से जिस तरह पानी बहता है ठीक उसी तरह से घर से पैसा बहने लगता है। कई बार अच्छी आमदनी होने के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी तस्वीरों को घर में लगाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Adobe Stock
डूबते हुए सूर्य की तस्वीर
घर के कमरों की दीवारों पर किसी भी पहाड़ या समुद्र किनारे डूबते हुए सूरज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, डूबते हुए सूरज को का  नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसी तस्वीर देखने से आशा की बजाए निराशा होती है। इसलिए भूलकर भी घर में ऐसी तस्वीर न लगाएं।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें