फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: सुख-शांति और समृद्धि के लिए घर में लगाएं ये फेंगशुई उत्पाद

Thu, 25 Jun 2020 07:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
feng shui tips - फोटो : सोशल मीडिया
फेंगशुई टिप्स के माध्यम से आप अपने जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं। फेंगशुई का संबंध चीनी वास्तु शास्त्र से है जो जल और वायु पर आधारित है। फेंगशुई की चीजें नकारात्मक शक्तियों को रोकने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती हैं। घर पर सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए आइए जानते हैं फेंगशुई के कुछ उपाय।
विज्ञापन

2 of 7
क्रिस्टल पिरामिड - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टल पिरामिड
क्रिस्टल पिरामिड फेंगशुई का एक चमत्कारिक उत्पाद है। इसमें चारों दिशाओं के वास्तु दोषों को खत्म करने की शक्ति होती है। चीनी मान्यता के अनुसार, इसके अंदर दैवीय ऊर्जा होती हैं। इसलिए क्रिस्टल पिरामिड घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता के अनुसार पिरामिड को उत्तर-पूर्व या पूजा वाले स्थान पर रखना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
फेंगशुई सिक्का - फोटो : सोशल मीडिया
तीन सिक्के 
घर के मुख्य दरवाजें पर तीन पुराने सिक्कों को लटकाने से घर में सुख और संपदा आती है। तीन सिक्कों का लाल रिबन में बांधकर उसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सिक्के घर के अंदर की ओर होने चाहिए न कि बाहर की ओर।

4 of 7
बांस का पौधा - फोटो : feng shui
बांस का पौधा
चीनी मान्यता के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाने से व्यक्ति के जीवन में तरक्की और खुशियां आती हैं। माना जाता है कि समय के साथ यह पौधा जितना ज्यादा बढ़ा होता रहता है आप अपने जीवन में उतनी ही प्रगति करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फेंगशुई - फोटो : file photo
चीनी मेंढक 
चीन में मेंढक को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यहां के घरों की दहलीज पर मेढक के चित्र बने होते हैं। फेंगशुई का मेंढक खास होता है। इसके तीन पैर और इसके मुंह में एक सिक्का दबा हुआ होता है। इस मेंढक को हमेशा घर के बाहर रखा जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
feng shui tips
मछलियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर एक्योरियम रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। एक्योरियम को अपने घर के मुख्य कमरे में पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। एक्योरियम में 9 गोल्डफिश रखनी चाहिए जिसमें 8 सुनहरी और 1 काले रंग की मछली होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
feng shui - फोटो : feng shui
विंड चाइम
चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई में घर के मुख्य दरवाजे पर छोटी-छोटी घंटी लटकाने पर घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें