फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: क्या आपके काम भी बार-बार बिगड़ जाते हैं? आज ही कार्यस्थल पर रखें फेंगशुई की ये तीन जादुई वस्तु

Tue, 02 Jun 2026 12:22 PM IST
Shikhar Baranawal ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Feng Shui Tips For Office Desk: अक्सर लोग अपने करियर में मेहनत करने के बाद भी ग्रोथ न होने की वजह से परेशान रहते हैं। कई बार हमारे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा ही करियर का रोड़ा बन जाता है। इसलिए आइए इस लेख में फेंगशुई के कुछ उपाय जानते हैं, जिससे आप आसपास के नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फेंगशुई ऑफिस टिप्स - फोटो : AI
Top 3 Auspicious Feng Shui Items: कई बार ऐसे देखने को मिलता है कि कड़ी मेहनत और योग्यता के बावजूद कार्यस्थल पर हमारे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। व्यापार में घाटा होना, नौकरी में प्रमोशन रुक जाना या सहकर्मियों के साथ अनबन होना जैसी समस्याएं आम इंसान को मानसिक रूप से परेशान कर देती हैं। चीनी वास्तु शास्त्र यानी 'फेंगशुई' के अनुसार, ऐसा अक्सर ऑफिस या डेस्क के आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के कारण होता है।

फेंगशुई में कुछ ऐसी शुभ वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें कार्यस्थल पर रखने से माहौल सकारात्मक बनता है और भाग्य का भरपूर साथ मिलने लगता है। अगर आप भी अपने करियर में रुकावटों का सामना कर रहे हैं, तो आज ही अपने ऑफिस या दुकान में फेंगशुई की ये तीन विशेष चीजें लाकर रख सकते हैं। आइए इस लेख में इनके फायदे और रखने की सही तरीका समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीतल का कछुआ - फोटो : Adobe Stock
फेंगशुई कछुआ
  • कछुआ कार्यस्थल पर एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जो आपको ऑफिस की राजनीति और विरोधियों की बुरी नजर से बचाता है।
  • इसे हमेशा अपने बैठने की जगह के पीछे या उत्तर दिशा की तरफ रखें, जो करियर और ग्रोथ की दिशा मानी जाती है।
  • ड्रैगन के सिर वाले कछुए को डेस्क पर रखने से अधिकारियों के साथ संबंध सुधरते हैं और नौकरी में ऊंचे पद की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
विंड चाइम - फोटो : Adobe Stock
विंड चाइम्स
  • जब हवा के झोंकों से टकराकर विंड चाइम्स से सुंदर और खनकती हुई आवाज निकलती है, तो वह पूरे माहौल के तनाव को कम कर देती है।
  • इसे अपने केबिन की खिड़की, बालकनी या ऐसी जगह पर लटकाएं जहां हवा का प्रवाह अच्छा हो ताकि यह लगातार बजती रहे।
  • फेंगशुई में माना जाता है कि इसकी मधुर तान ऑफिस या केबिन में मौजूद हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर कर देती है।

4 of 5
लाफिंग बुद्धा - फोटो : Adobe Stock
लाफिंग बुद्धा
  • ऑफिस डेस्क पर मुस्कुराते हुए लाफिंग बुद्धा को रखना बेहद शुभ माना जाता है, यह काम के तनाव को कम करता है, जिससे आप मानसिक रुप से शांत रहते हैं।
  • इन्हें हमेशा अपनी वर्किंग टेबल पर इस तरह रखें कि इनकी नजर सीधे मुख्य दरवाजे की तरफ हो।
  • फेंगशुई के अनुसार, हाथ में पोटली या धन की थैली लिए हुए लाफिंग बुद्धा बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस दिलाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी - फोटो : Adobe Stock
ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के कुछ उपाय
  • अपनी वर्किंग टेबल पर कभी भी फालतू कागज, कबाड़ या बंद पड़ी हुई पेन न रखें, साफ डेस्क से विचारों में क्लेरिटी आती है।
  • आपके बैठने की जगह पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए, अंधेरा या मद्धम प्रकाश काम में आलस्य और नकारात्मकता पैदा करता है।
  • ऑफिस के केबिन में छोटा सा लकी बैंबू का पौधा रखने से हवा शुद्ध होती है और आसपास का माहौल भी खुशनुमा रहता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें