Favourite Zodiac Signs of Lord Vishnu: श्री हरि विष्णु को संसार के पालनहार के रूप में जाना जाता है। जो भी साधक भगवान विष्णु की आराधना करते हैं उनके जीवन में सदैव सुख शांति व्याप्त रहती है और उन्हें समृद्धि भी प्राप्त होती है । शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजा करता है, उस पर सदैव मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहती है। भगवान विष्णु को अपने सभी भक्त प्रिय हैं। जो भी साधक सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ श्री हरि की आराधना करता है उसे वे अपना आशीर्वाद अवश्य देते हैं। लेकिन राशि चक्र की तीन ऐसी राशियां हैं जिन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। इन राशि के जातकों को कभी भी धन संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। इन्हें जीवन की हर खुशियां प्राप्त होती हैं। आइए जानते है कौन सी हैं वो राशियां।