मां महालक्ष्मी धन वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली हैं। इसलिए हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहता है। जिनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उनका घर हमेशा संपन्न रहता है। मां महालक्ष्मी के अष्ट स्वरूप हैं। जीवन में धन-वैभव, सफलता और समग्र सुखों की प्राप्ति के लिए मां अष्टलक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना बहुत आवश्यक है। इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता समाप्त होती है और आर्थिक उन्नति के साथ आपके जीवन में सखु-शांति आती है। इसलिए मां अष्ट लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए इनकी आराधना करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं मां लक्ष्मी के अष्टरूपों के बारे में...