फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eclipse 2020: एक ही माह में दो ग्रहण, भारत में देंगे दिखाई, जान लें समय और तारीख

Wed, 29 Apr 2020 02:50 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
eclipse in 2020 - फोटो : eclipse in 2020
Eclipse 2020 Date and Time in India: आने वाले जून महीने में दो बार ग्रहण लगने जा रहा है। ये दोनों ही ग्रह भारत में दिखाई देंगे। इसलिए दोनों ग्रहण का प्रभाव भारत में पड़ेगा। इनमें पहला चंद्र ग्रहण होगा और दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष विज्ञान की दृष्टि से ग्रहण के दौरान सूतक काल अहम होता है। आइए जानते हैं, भारत में दोनों ग्रहण की तारीख और समय क्या रहने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : पेक्सेल्स
जून के पहले सप्ताह में लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और समय
Chandra Grahan 2020 Date and Time in India: इस महीने चंद्र ग्रहण 5 जून को लगेगा। यह इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का समय रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरु होगा और 6 जून को रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भी भारत में दृश्य होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : SOCIAL MEDIA
चंद्र ग्रहण का सूतक काल
ग्रहण में लगने वाला सूतक काल एक अशुभ समयावधि होती है। यह सूतक काल चंद्र ग्रहण लगने से तीन पहर (एक पहर 3 घंटे का होता है) पहले ही शुरु हो जाता है, जो ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है।

4 of 6
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : demo
जून माह में सूर्य ग्रहण की तारीख और समय
Surya Grahan 2020 Date and Time in India: जून माह में सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। यह 2020 का पहला सूर्य ग्रहण होगा जो वलयकार होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 21 जून को सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
ग्रहण का सूतक काल
आपने यह सुना होगा कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय ग्रहण का सूतक काल प्रभावी होता है जो एक प्रकार से अशुभ समय होता है। यह ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाता है और ग्रहण समाप्त के साथ ही समाप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रहण के दौरान रखें सावधानियां
ग्रहण के दौरान रखें सावधानियां
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
आंखों पर ग्रहण के दौरान प्रयोग किये जाने वाले चश्मे लगाने चाहिए।
इस अवधि में चाकू, छुरी या तेज धार वाली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन न करें।
इस समय पूजा करना और स्नान करना भी शुभ नहीं माना जाता।
ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें