Swapna Shastra about Death Signs: स्वप्न अवचेतन मन में चल रहे विचारों के अलावा भविष्य की घटनाओं का भी इशारा देते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते हैं।कहा जाता है कि सपने में जब कुछ दिखता है तो इसके पीछे कई तथ्य छिपे होते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का एक अपना अलग अर्थ होता है। सपने भविष्य की घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। हर सपना व्यक्ति के आने वाले अच्छे या बुरे भविष्य की ओर इशारा करता है। कई बार हम सपनों का सही अर्थ नहीं जान पाते हैं और इसे सामान्य मनाने की भूल कर देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मृत्यु से पहले इंसान के जीवन में कुछ संकेत आते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि ये संकेत आपको सपने में भी आ सकते हैं या फिर आपके आस-पास कुछ इस तरह की घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानेंगे जो बेहद अशुभ माने जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
ऐसे सपने देते हैं मृत्यु के संकेत
- फोटो : Pixabay
काला कौआ देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको काला कौआ दिखाई देता है तो यह भविष्य में होने वाली किसी बड़ी अनहोनी की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
3 of 6
ऐसे सपने देते हैं मृत्यु के संकेत
- फोटो : istock
स्वप्न में यात्रा देखना
यदि आप सपने में किसी स्थान विशेष की यात्रा कर रहे हैं तो आपको इस दौरान किसी भी प्रकार की यात्रा से बचना चाहिए। सपने में दिखने वाली यात्रा आपकी मृत्यु का संकेत देती है।
4 of 6
ऐसे सपने देते हैं मृत्यु के संकेत
सपने में गाती हुई महिला दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको कोई महिला गाना गाते हुए दिखती है तो भविष्य में होने वाली किसी अप्रिय घटना की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन
5 of 6
ऐसे सपने देते हैं मृत्यु के संकेत
काली परछाई देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदिआप सपने में काली परछाईं देखते हैं तो ये किसी बड़े खतरे, मृत्यु, शोक, अस्वीकृति, घृणा, रहस्य, अंधकार, जेल होने के संकेत देता है।
काली बिल्ली देखना
यदि सपने में आपको काली बिल्ली नजर आती हैं तो यह आपके दुर्भाग्य की ओर इशारा करती है। काली बिल्ली का सपने में दिखना मृत्यु का संकेत भी है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।