फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Interpretation About Tooth: सपने में अगर देखा टूटा हुआ दांत, तो हो जाएं सतर्क

Sun, 26 Jun 2022 04:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Dream Interpretation Tooth Break - फोटो : अमर उजाला
Dream Interpretation: जब हम गहरी नींद में होते हैं तो सपने में कई तरह की चीजों को देखते हैं। कभी-कभी सपने में हम स्वयं को किसी और ही संसार में पाते हैं। जागने के बाद कुछ सपने हमें याद रहते हैं और कुछ को हम भूल जाते हैं। सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के आते हैं। कभी-कभी हम कुछ सपने देखकर डर भी जाते हैं। कुछ लोग सपनों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हैं लेकिन कुछ लोग सपनों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते समय दिखाई देने वाले कुछ सपने हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। ऐसे विशेष सपनों का दिखना और उनका हमें याद रहना या तो आनेवाली किसी विशेष घटना की तरफ़ संकेत देता है या हमारे साथ हो चुकी घटना या हमारे आसपास के माहौल को दर्शाता है। ऐसा ही एक सपना है दांत टूटने का, जो अक्सर लोगों को दिखाई देता है। आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ क्या है। 
विज्ञापन

2 of 7
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ  - फोटो : instagram/ theallierae
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ 
  • दांत टूटने का सपना एक बहुत ही गहरा अर्थ रखता है, जो हमारी ज़िंदगी में कई मायनों से जुड़ा है। सपने में दांत को सड़ते हुए देखने का अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ तो है जो आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ  - फोटो : iStock
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपने सपने में चटका हुआ दांत देखा है तो आप किसी कारणवश काफी दबाव में हैं। इसका अर्थ है कि आप किसी अन्य व्यक्ति के लिए अपना सब कुछ गंवाने के लिए  भी तैयार हैं। 

4 of 7
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ 
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपका दांत टूट जाता है और वो आपके मसूड़ों और मुंह के बीच में घूम रहा है तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको की कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ  - फोटो : getty images
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में कोई आपके दांत को पकड़कर खींच रहा है तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना है। 
विज्ञापन

6 of 7
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ 
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में टूटा दांत देखा है तो इसका अर्थ है कि अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटाने का समय आ गया है, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दांत टूटने का अर्थ  - फोटो : istock
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में दांत को टूटते हुए देख रहे हैं यानि आप जीवन में किसी बात को लेकर असहज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें