हर व्यक्ति को रात की नींद में सपने तो आते ही हैं। सपनों के बारे में कहा जाता है कि जो हम सोचते हैं या अपने दैनिक क्रिया कलाप करते हैं, वही रात को हमारे सपने में दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात में आने वाले सपनों का भी हमारे जीवन से कुछ न कुछ लेना-देना जरूर रहता है। ये सपने हमें कई प्रकार के संकेत देते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो अच्छे नहीं माने जाते हैं लेकिन कुछ सपने हमें यह संकेत देते हैं कि आने वाला समय बहुत अच्छा होने वाला है। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सपने में देखना बहुत ही शुभ रहता है। इन जीवों को सपने में देखने का अर्थ होता है कि आने वाला समय आपके लिए सौभाग्य और तरक्की लाने वाला है।