Dream Astrology: सोते समय हर किसी को सपने जरूर आते होंगे। कुछ लोग सपनों को महज दिमाग की उपज मानते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। शास्त्रों के अनुसार, सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कहा जाता है कि कुछ सपने भविष्य में होने वाली किसी दुर्घना के संकेत देते हैं, तो वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आर्थिक स्थिति में सुधार होने की ओर इशारा करते हैं। इन सपनों को देखने का मतलब है कि आपके घर जल्द पैसा आ सकता है। आज हम कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें देखने पर धन प्राप्ति के प्रबल आसार रहते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सपनों के बारे में....
पैसों का लेन-देन देखना
यदि आप सपने में खुद को रूपए पैसे का लेन-देन करते हुए देखते हैं, तो इसे काफी शुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि आपको कहीं से धन लाभ मिलने वाला है।