फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की दीवारों पर कभी न लगाएं इन पशु-पक्षियों और जानवरों की तस्वीरें

Fri, 14 Feb 2020 09:41 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शयन कक्ष वास्तुु
घर की दीवारों को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए हम उनपर पशु-पक्षियों की तस्वीरें लगा देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवारों पर  किस तरह की पिक्चर लगाई जानी चाहिए इसपर विचार किया गया है। दरअसल, कुछ जानवरों और पशु-पक्षियों की तस्वीरें घर की सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तानी बाज से जासूसी - फोटो : Demo pic
घर में गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले जैसे पक्षियों की फोटो या चित्र दीवारों पर नहीं लगाने चाहिए, क्योंकि ये आपके परिवार पर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन पक्षियों की तस्वीरें लगाना घर के लिए शुभ नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 6
सांप - फोटो : Social Media
कभी-कभी रोमांचक होने के चक्कर में हम सांप, गोह की तस्वीरें घर में लगाते हैं लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार, सांप या उन जैसे जंतुओं की फोटो, आकृतियों की चीजें घर में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है तथा अशांति बनी रहती है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच में कलह होती रहती है।

4 of 6
महाभारत
इसके अलावा विनाश से जुड़ी हुई चीजों को घर में लगाने से बचना चाहिए इसलिए महाभारत के युद्ध की फोटो को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। युद्ध से जुडी हुई तस्वीरें को देखने से स्वभाव में उग्रता का भाव आने लगता है। जिस कारण से परिवार में तनाव रहने लगता है।
विज्ञापन

5 of 6
नाव
घर में डूबती हुई नाव की फोटो को लगाने से बचना चाहिए वास्तुशात्र के अनुसार इसे अशुभ माना जाता है। इस तरह की फोटो से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है इससे घर में तनाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झरना - फोटो : सोशल मीडिया
बहते हुए पानी की तस्वीरों को आपने ड्राइंग रूम में कभी भी नहीं लगानी चाहिए भले ही तस्वीर कितनी ही सुंदर क्यों न हो। वास्तुशास्त्र में इसे पैसे की बर्बादी का कारण बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें