फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: इन चार राशि के लोगों पर हमेशा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Tue, 10 Nov 2020 10:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Diwali 2020 - फोटो : अमर उजाला
14 नवंबर, शनिवार को दिवाली मनाई जाएगी। दीपावली की शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा शुभ मुहूर्त में संपन्न कर मां से सुख, समृद्धि और वैभव पाने की कामना की जाती है। मान्यता है लक्ष्मी पूजन से व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है। शास्त्रों में शुक्रवार और दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है जो भी व्यक्ति मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं उनकी दद्रिता हमेशा के लिए दूर हो जाती है और धन संपदा से परिपूर्ण हो जाते हैं।

Diwali 2020: दीपावली पर मां लक्ष्मी की मूर्ति का चयन और पूजा करते समय क्या करें क्या न करें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
astrology
ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों में कुछ राशि ऐसी होती है जो बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। इन भाग्यशाली राशियों पर हमेशा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त रहता है। जिस कारण से इन राशि के जातकों के जीवन में न कभी धन की कमी रहती है और न ही मान-सम्मान की। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है भाग्यशाली राशियां।

विज्ञापन

3 of 6
राशि
वृष 
यह राशि चक्र में दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। स्वामी शुक्र का प्रभाव हमेशा इन राशि के जातकों पर रहता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना  जाता है। इस राशि के स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव का असर इस राशि पर रहता है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं।

4 of 6
राशि
कर्क 
कर्क राशि के जातकों में अमीर बनने और ढ़ेरों तरह के लग्जरी जीवन जीने का मौका मिलता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलता है। इस राशि के जातक काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं। इनका कार्य कभी भी किसी तरह की बाधा में नहीं रुकता। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की आशीर्वाद बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातक काफी मेहनती और कार्य कुशल होते हैं। यह अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मेहतन करते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी होती है। ये किसी काम को करने में नहीं घबराते हैं। इस कारण इनको काफी सफलता भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि भी भाग्यशाली राशियों की गिनती में आती है। इस राशि के जातकों में पैसे बनाने की काफी लालसा रहती है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। इनके पास कभी भी किसी भी समय पर आर्थिक परेशानियां नहीं आती। ये हर एक समस्या का हल खोज निकालते हैं। इनके पास पैसा खुद ही चलकर आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें