फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दिवाली से पहले हटा लें घर से ये 9 चीजें

Thu, 29 Oct 2020 12:08 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दिवाली 2020 - फोटो : amar ujala
दिवाली हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली की तैयारी पहले से ही होने लगती हैं। घर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई की जाती है और उसे रंग बिरंगी झालरों से सजाया जाता है। मान्यता है कि दिवाली में मां लक्ष्मी घर आती हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए कुछ कार्य जरूरी होते हैं। ये कार्य इस प्रकार हैं -    
विज्ञापन

2 of 10
वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटा हुआ दर्पण रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है - फोटो : सोशल मीडिया
टूटा हुआ दर्पण
वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटा हुआ दर्पण रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 10
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में टुटा फूटा फर्नीचर रखना अशुभ माना जाता है। - फोटो : File Photo
टूटा फर्नीचर
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में टुटा फूटा फर्नीचर रखना अशुभ माना जाता है। घर का फर्नीचर एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है।

4 of 10
वास्तु के अनुसार टूटी हुई है तस्वीरों से घर का वातावरण प्रभावित होता है। - फोटो : अमर उजाला
खंडित मूर्तियां
कभी भूलकर भी किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को जरूर किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें।
विज्ञापन

5 of 10
कभी भी टूटे हुए बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। - फोटो : pixabay
टूटे हुए बर्तन
कभी भी टूटे हुए बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दिवाली आप ऐसे सभी बर्तन जिनका आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर टूटे हुए हैं, उन्हें घर से जरूर बाहर कर दें। ये घर में लड़ाई का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
फटे-पुराने जूते-चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
पुराने पड़े जूते-चप्पल
दिवाली के त्योहार से पहले घर की सफाई करते समय अपने पुराने जूते- चप्पलों, जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें घर से बाहर करना न भूलें। फटे-पुराने जूते-चप्पल घर में नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
वास्तु के अनुसार घड़ी आपके प्रगति का प्रतीक होती है। - फोटो : pixabay
बंद घड़ी
वास्तु के अनुसार घड़ी आपके प्रगति का प्रतीक होती है। ऐसे में बंद घड़ी निश्चित रूप से आपकी उन्नति में बाधक है। इसलिए यदि घर में खराब घड़ी है तो उसे दिवाली से पहले जरूर घर से निकाल बाहर करें।

8 of 10
window vastu
छत के हिस्से को रखें साफ-सुथरा
इस दिवाली से पहले घर की छत साफ करें और पहले से पड़े हुए कूड़ा-कबाड़ या प्रयोग में न लाया जाने वाले सामान को घर से बाहर कर दें।

9 of 10
वास्तु के अनुसार टूटी हुई है तस्वीरों से घर का वातावरण प्रभावित होता है। - फोटो : pinterest
खंडित तस्वीरे
यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से बहार कर दें। वास्तु के अनुसार टूटी हुई है तस्वीरों से घर का वातावरण प्रभावित होता है।
विज्ञापन

10 of 10
खराब पड़े ये बिजली के समान आपके सेहत और सौभाग्य दोनों के के लिए अशुभ साबित होते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
खराब इलेक्ट्रिक समान
यदि आपके घर में कोई इलेक्ट्रिक समान खराब पड़े हैं, तो उसे बनवाकर दोबारा इस्तेमाल में ले या फिर दिवाली से पहले घर से बाहर करना न भूलें। खराब पड़े ये बिजली के समान आपके सेहत और सौभाग्य दोनों के के लिए अशुभ साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें