फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: दिवाली पर करें ये उपाय,रातों रात चमकेगी किस्मत

Tue, 22 Oct 2019 01:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
laxmi ganesh
दिवाली की रात सभी भक्त महालक्ष्मी और गणपति का पूजन करते हैं और उनके आगमन के लिए घर में दीप जलाए जाते हैं। दिवाली की रात आर्थिक समृद्धि और धन धान्य के लिहाज से उपयोगी होती है। चलिए जानते हैं कि इस रात्रि ऐसा क्या करें जिससे आपकी किस्मत भी चमक उठें। 
विज्ञापन

2 of 13
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर पर नवरात्र की तैयारी पर नारियल-चुनरी की खरीदारी करती महिलाएं।
आर्थिक-समृद्धि के लिए
दिवाली में शुभ मुहूर्त के दौरान नारियल को लाल चमकीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को चढ़ाते हुए पूजन करें। पूजन के पश्चात् नारियल को अपने धन स्थान पर रखें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और हमेशा उनकी कृपा आप पर बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
लक्ष्मी पूजन
लक्ष्मी प्राप्ति हेतु
दिवाली के दिन किसी भी शुभ मुहूर्त में तीन पीली कौड़ी, तीन कमलगट्टे और एक सुपारी किसी लाल कपड़े में बांध कर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और पूजन पश्चात सभी चीजों को अपनी तिजोरी में रख दें। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को इसमें धूप व दीप प्रज्जवलित करें और पूरी श्रद्धा के साथ करने पर इस उपाय से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

4 of 13
laxmi kuber
मां लक्ष्मी के स्थायी निवास के लिए
दिवाली के बाद भी प्रत्येक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी का विशेष पूजन जारी रखें। इस उपाय से मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है और धन में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

5 of 13
silver coin - फोटो : अमर उजाला
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए
दिवाली की रात एक मिट्टी के बर्तन में एक चांदी का सिक्का रखकर, मां लक्ष्मी के समक्ष अर्पित करें और मां लक्ष्मी का पूजन करें। पूजन के बाद उस चांदी के सिक्के को किसी ऐसे स्थान पर रखें, जहां सूर्य की किरणें न पड़े। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर अवश्य बरसेगी और आपको कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। कर्ज से मुक्ति के लिए दिवाली की रात एक और प्रयोग कर सकते हैं। दिवाली की रात से प्रारंभ कर लगभग 7 रातों तक अशोक के वृक्ष के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से भी आपका कर्ज समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
diwali 2018
पारवारिक सुख-शांति के लिए
परिवार की सुख-शांति के लिए दिवाली की रात परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर से सात बार काले तिल उतार कर पश्चिम दिशा में फेंक दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है और सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

7 of 13
Diwali - फोटो : file photo
कलेश दूर करने का उपाय
दीपावली की रात्रि से शुरु कर प्रत्येक शनिवार किसी पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीप प्रज्जवलित करें। ऐसा करने से कलह दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

8 of 13
श्ांख
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का उपाय
दिवाली की रात घर के प्रत्येक कमरे में शंख बजाएं। शंख की ध्वनि से घर में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है।

9 of 13
diwali
शत्रु से रक्षा के लिए
शत्रु से रक्षा के लिए दिवाली की रात एक साबुत नींबू पर अपने शत्रु का नाम लिखकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से शत्रु आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा और उसके ह्रदय में आपके लिए मित्रता के भाव उत्पन्न होने लगेंगे। दिवाली की रात्रि में शत्रु से स्वयं की रक्षा के लिए एक मुट्ठी साबुत उड़द या एक मुट्ठी शक्कर व तिल मिश्रित कर शत्रु का ध्यान करते हुए, उसे किसी निर्जीव स्थान में दबा दें। इससे शत्रु से आपका बचाव होगा ।
 
Next
AU ऐप में पढ़ें