दिवाली का पर्व नजदीक है। 27 अक्टूबर को देशभर में दीपों का पर्व दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली की तैयारियां बहुत पहले से ही होने लगती है। लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं ताकि मां लक्ष्मी का आगमन हो। दिवाली पर लोग अपने दोस्तों, पड़ोसियों और सगे- संबंधियो को उपहार भी देते हैं। कई बार लोग भूलवश एक दूसरे को कुछ ऐसे गिफ्ट दे देते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव दोनों पर पड़ता है। शास्त्रों में कुछ उपहार वर्जित और अशुभ माना गया है।
विज्ञापन
2 of 8
geeta
भगवान कृष्ण और अर्जुन को कुरुक्षेत्र के युद्ध में गीता का उपदेश देते हुए का चित्र न तो किसी को उपहार में किसी को देना चाहिए और न ही घर की दीवार पर लगना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
god
अक्सर लोग दिवाली के समय एक दूसरे को देवी-देवताओं के चित्र को देते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि ऐसे चित्र जिनमें देवता उग्र अवस्था में या युद्ध करते हुए दिखाई दें, उपहार में नहीं देना चाहिए।
4 of 8
sunset
शास्त्रों में ऐसे उपहार जैसे रामायण, महाभारत, ग्रहण, जंगली जानवर, अकाल और सूर्यास्त की तस्वीरों को उपहार में ना ही किसी को देना चाहिए और ना ही लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
goddess laxmi
दिवाली पर मां लक्ष्मी का इंतजार सभी करते हैं। ऐसे में अगर किसी को उपहार में मां लक्ष्मी की फोटो देनी हो तो हमेशा बैठी हुई मां लक्ष्मी की अवस्था का चित्र ही देना चाहिए। शास्त्रों में लक्ष्मीजी का घर में बैठना अथवा स्थिर अवस्था में ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
waterfall
नीचे गिरते हुए झरने के पानी का चित्र भी उपहार में नहीं देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
cactus
उपहार में कभी भी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या बोनसोई के पौधे नहीं देना चाहिए। यह लेने और देने वाले दोनों के लिए अशुभ होता है।