dhanteras 2023 upay
- फोटो : Istock
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नमक?
धनतेरस के पावन पर्व पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू खरीदने के साथ नमक भी जरूर खरीदना चाहिए। नमक खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि और जीवन खुशहाल बना रहता है। धनतेरस पर नमक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान-
- धनतेरस के दिन नमक का एक पैकेट जरूर खरीदें।
- नमक आप खुद के पैसों से खरीदें ।
- किसी से उधार या खर्च लेकर ना खरीदें।
- किसी से नमक मांग कर ना लाएं ।
- खरीदे हुए नए नमक को ही खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल करें।
- इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
- इस नमक को पानी में डालकर पोछा लगाएं, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- दुख-दर्द, दरिद्रता आदि समाप्त होती है।