धनतेरस पर्व दिवाली से पहले मनाया जाने वाला त्योहार है। इस पर्व में खरीदारी करने का बड़ा महत्व है। इस साल यह त्योहार 13 नवंबर को पड़ रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन आपको अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करनी चाहिए। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष राशि
धनतेरस पर सोने, तांबे या फिर पीतल की चीजें जरूर खरीदनी चाहिए। इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि की संभावना होती है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष राशि
इस धनतेरस आपको चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए। ऐसे में धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, कपड़े और वाहन की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। आपके लिए इस धनतेरस को सोने के सिक्के या आभूषण की खरीदारी करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को इस धनतेरस पर चांदी के सिक्के और नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
8 of 13
राशि
तुला राशि
इस धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए कपड़े खरीदना बढ़िया रहेगा।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
इस धनतेरस को शुभ फलदायी बनाने के लिए सोने का आभूषण और पूजा का सामान खरीदें।
10 of 13
राशि
धनु राशि
आपके लिए धनतेरस में वाहन और चांदी के बर्तन आदि की खरीदारी करना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।
11 of 13
राशि
मकर राशि
इस धनतेरस मकर राशि के लोगों के लिए वाहन और सजावटी चीजें खरीदना अच्छा रहेगा।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। ऐसे में आप चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा।