फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर राशि अनुसार करें मंत्र जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Tue, 27 Jun 2023 05:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap - फोटो : amar ujala
DevShayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap: देवशयनी एकादशी साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। पुराणों में उल्लेख है कि देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए पाताल में राजा बलि के यहां योगनिद्रा में निवास करते हैं और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को प्रस्थान करते हैं। इसी कारण से इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है। शयनी एकादशी, महा एकादशी, प्रथमा एकादशी, पद्मा एकदशी, देवशयनी एकदशी, देवपोधि एकदशी, आषाढ़ी एकदशी, तोली एकदशी और प्रबोधनी एकदशी भी कहलाती है। आषाढ़ मास से कार्तिक मास तक की अवधि को चातुर्मास्य कहा जाता है। इन चार महीनों में भगवान क्षीर सागर की अनंत शय्या पर शयन करते हैं। इन चार महीनों में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस बार 29 जून को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के जाप से सभी मनोकामना पूरी होती है। देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
मेष राशि
मेष राशि के जातक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

3 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊं पद्मानाभय नमः'मंत्र का जाप करें ।

4 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक देवशयनी एकादशी पर पूजा के समय ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन

5 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातक के लिए भगवान नारायण की कृपा प्राप्ति के लिए ‘ऊँ केशवाय नमः’मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन

6 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
सिंह राशि 
देवशयनी एकादशी के दिन सिंह राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए ‘ऊं हृषिकेषाय नमः’मंत्र का जाप करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का जाप करें 

8 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
तुला राशि 
तुला राशि के जातक भगवान श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’मंत्र का जाप करें। 

9 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातक देवशयनी एकादशी श्री हरि विष्णु का ध्यान करते हुए ‘ऊँ केशवाय नमः’मंत्र का जाप करें ।

10 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
धनु राशि
धनु राशि के जातक भगवान श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ माधवाय नमः’मंत्र का जाप करें। 

11 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
मकर राशि 
मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए एकादशी तिथि पर “ऊँ त्रिविकरमाय नमः” मंत्र का जाप करें । 

12 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातक अ मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ श्रीधराय नमः’मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन

13 of 13
Devshayani Ekadashi 2023 Mantra Jaap
मीन राशि
मीन राशि के जातक को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ माधवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें