फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शनि किस राशि पर रहेंगे भारी, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Sat, 15 Oct 2016 09:03 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
शन‌िवार का यह द‌िन नौकरी, व्यवसाय, प्यार और पर‌िवार के मामले में आपके ल‌िए कैसा रहेगा जानने के ल‌िए पढ़ें आज का राश‌िफल।
विज्ञापन

मेष राश‌िः झटपट पैसा कमाने का रास्ता मत चुनिएगा

2 of 13
मेष राश‌ि
जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत हैं। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें।
अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। आज के दिन आपको चिरप्रतीक्षित खबर मिल सकती है। आपके धैर्य का फल आपको मिलेगा। 
हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। हालांकि आप अब तक पांरपरिक तरीके से निवेश कर रहे थे और खर्च भी सोच समझकर कर रहे थे लेकिन अब आप बड़े जोखिम उठाने की स्थिति में हैं। फिर भी झटपट पैसा कमाने का रास्ता मत चुनिएगा। निवेश के लिए कई विकल्प चुनिये। इसमें कुछ ज्यादा जोखिम वाले स्टॉक भी हैं। यह आगे चलकर फायदा पहुंचायेगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें

3 of 13
वृष
आप किसी बुरे सपने के कारण दिन भर परेशान रहेंगे। आपको पता है कि नींद और अच्छा खाना आपके लिये आवश्यक हैं। इससे हमें उर्जा मिलती हैं और हम खुश रहते हैं। आपको आराम करने के लिये योग और ध्यान का इस्तेमाल करना चाहिये।
आज आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें, कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में जोश एवं उत्साह पैदा हो सके। अंततः आप और आपका साथी जीवन के निश्चित पथ पर चलने में सक्षम होंगे। आपसी रिश्तों को मजबूत करने का भरसक प्रयास करें, तत्पश्चात् उसका नतीजा देखें।
काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे।
विदेश से होने वाले लेन-देन या साझे के काम से अच्छे लाभ के संकेत हैं। खासकर किसी विदेशी पार्टी से साझेदारी की सोच रहे हैं तो बातचीत के लिए यह बहुत बढ़िया समय है। जो लोग किसी यात्रा पर निकले हैं उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव भी करना पड़ सकता है क्योंकि इस दौरान उनके व्यवसाय में कोई नई प्रगति हो सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपकी संस्था को अच्छे लाभ मिलेंगे।

म‌िथुन राश‌िः निवेश करने के लिए द‌िन श्रेष्ठ व शुभ है

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।
अगर संभव हो तो प्रेम दिखाने के नए व अलग तरीके का प्रयोग करें। एक छोटी कविता लिखकर प्रेमी के पास भेजने से बहुत फायदा होगा। यह आपके साथी का मन बेहतर करेगा व आपके संबंध में मजा भी भर देगा।
अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को लेकर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे।
आज का दिन शेयर बाजार में निवेश करने के लिए श्रेष्ठ व शुभ है। आप बड़े लंबे समय से अपने धन को लेकर शेयर बाजार में प्रयोग करना चाह रहे थे लेकिन अब आपको सही दिशा में जाने का अवसर मिला है। आज का दिन अपने निवेश को दूसरी दिशा में ले जाने का व दान पुण्य करने का भी है।
आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह भी ठीक होती नजर आएगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में सोच समझकर फैसला लें 

5 of 13
कर्क राशि
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। उनके इरादे पर संदेह ना करें। वो निस्वार्थ भाव से ही आपको सलाह देंगे।
अपनी सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को आपको अपने व्यावसायिक अनुभव से दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ी सी कोशिश से ही परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। छोटी -मोटी परेशानियों से हार कर ना बैठें बल्कि हिम्म्त से आगे बढ़ते रहें। हर किसी को कभी ना कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समझदार लोग इनकी परवाह नहीं करते और जीवन में आगे ही बढ़ते रहते हैं।
अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हो सकता है, आपको अभी छोटा मोटा नुकसान हो जाए लेकिन कुछ दिनों में उसकी भरपाई भी हो जाएगी और कमाई भी। लेकिन जब तक आपकी गाड़ी ठीक से पटरी पर नहीं आ जाती आप पैसे रुपये को खर्च करने या निवेश करने के मामले में हाथ बांध कर ही चलें।
आज आप अपने परिवार के साथ जांच के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। इस समय अगर आप को कोई भी बीमारी है तो आप आज ही इलाज कराएं। आपको यह जान के खुशी होगी कि आपने चैक-अप सही समय पर कराया है क्योंकि सर्दियों का समय आने ही वाला है। ध्यान रखें कि दांतों का चैक-अप जरूर कराएं।
विज्ञापन

‌स‌िंह राश‌िः आर्थिक लाभ के संकेत हैं

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आज आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। चिंता ना करें ये समय भी बीत ही जाएगा। आप अपने कामों पर ध्यान दें। अपने काम पर ध्यान देने से आपका ध्यान परेशानियों पर नहीं जाएगा। सबका मूड जल्दी ही अच्छा हो जाएगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा।
आज आप पाएंगे कि जो काम आपके हाथ में हैं, उन्हें आप पूरी कुशलता से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनसे आपको संतुष्टी होगी। इसी तरह से काम करते रहें चाहे इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत ही क्यों ना करनी पड़े। अंत में परिणाम से आपको खुशी ही होगी।
आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में हैं सकारात्मक विचार बनाये रखें।
अगर आप लगातार काम करते रहे हैं तो अब समय है थोड़ा आराम करें ताकि आप फिर से वही ऊर्जा प्राप्त कर सकें। किसी नये और रचनात्मक कार्य पर ध्यान लगायें जिससे आप थकी हुई नियमित जीवनचर्या से समय निकाल सकें। जो लोग किसी शारीरिक परेशानी से जूझते रहे हैं वो आज कुछ सुधार पा सकेंगे। अब समय आ चुका है जब आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें। आप को जल्द इसका अच्छा परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः लापरवाही से बचें, दुर्घटना की आशंका है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। देखें, ये रिश्ता आपको कहां ले जाता है। साथ ही उस व्यक्ति के प्रति आभार प्रकट करें जो आपका मार्ग दर्शन कर रहा है।
आपको अपने ज्ञान व समझ का प्रयोग अपने कैरियर को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। आपको अपने व्यावसायिक फैसलों पर भरोसा करना चाहिए, वे सही हैं। अगर समय के लिहाज से देखा जाये तो यह समय आपके लिये काफी भाग्यशाली रहने के आसार हैं।
जिस व्यक्ति या संस्था के साथ आप पहले काम कर चुके हैं, वहां से आपको फिर काम का न्योता आयेगा, खासकर रिटायर्ड लोगों के लिए। हालांकि आप अपने मौजूदा काम से खुश हैं फिर भी इस पर विचार कर सकते हैं।
ध्यान रहे आज कुछ भी काम करते समय आप लापरवाही ना बरतें वरना खुद को चोट भी लग सकती हैं। ऐसा समय चल रहा है जिसमें कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं। बेहतर होगा कि आप सावधानी बरतें ताकि आप खुद को चोट लगने से रोक पाए। ध्यान रहें कि आप जो भी काम करें बेहद सावधानी से करें और खुद को बिजली या फिर सड़क दुर्घटना से दूर रखें।

तुला राश‌िः सेहत के मामले में सावधानी बरतें

8 of 13
तुला राश‌ि
आज अपने आप को किसी भी व्याकुलता से बचाने के लिए किसी के द्वारा दी गई सूचना की सत्यता को अवश्य जांच लें। यूं ही किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं।
आज तनाव के संकेत हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप बेकार का लड़ाई झगड़ा ना करें। प्रतियोगिता शायद आपको थोड़ा परेशान कर दे । बेकार में अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें और अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। शांति बनाए रखें।
संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। यह काम अभी शुरू हुआ तो शायद यह उतना फायदेंमंद ना साबित हो। सो इस काम को कुछ दिन के लिए टाल दें, आपको लगेगा कि आपने समझदारी का काम किया। 
आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। हो सकता है, शुरुआत में आप थकावट महसूस करें, मगर बाद में आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी सेहत बेहतर हो रही है।

वृश्च‌िक राश‌िः आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
आज आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।
आज आपके किसी खास व्यक्ति के साथ मिलन के संकेत हैं। बाहर निकलकर सामाजिक मेल-जोल करें। अपने जज्बातों को ऊंचा बनाए रखें, आपका पार्टनर आस-पास हो सकता है। उसके साथ नये रिश्ते की पूरी संभावना है।
अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं और धीरे-धीरे वो अपनी राय बदल लेंगे। इस दिशा में आपके द्वारा किये गये प्रयास आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाएंगे।
व्यापारिक प्रोफेशनल्स आसानी से अपने लक्ष्य को पा लेंगे। यह मौका है कि आप अपनी व्यवसायिक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई जरूरी कोर्स कर लें। इसके लिए आज किया गया खर्च कल बडे फायदे देगा। अपने कैरियर को नई ऊंचाई और नया आयाम देने के लिए कुछ पैसे तो खर्च करने ही पड़ेंगे। लेकिन जब आपको भविष्य में इसका फायदा मिलेगा तब आपको लगेगा कि आपने कितनी समझदारी का काम किया।
आज आप कुछ विचलित रहेंगे। शान्ति से काम लें और इसका कारण सोचें और इसी के आधार पर कोई हल निकालें।

धनु राश‌िः आज वाहन सावधानी से वाहन चलाएं

10 of 13
धनु राश‌ि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता । इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भर कर जिएं। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें। आज आपको उनसे आगे निकलना ही है। ये चुपचाप बैठे रहने की घड़ी नहीं है।
यदि आप अपना निवेश कहीं और करने की सोच रहे हैं तथा जमीन जायदाद पर आपका ध्यान है तो आपको थोड़े समय का इंतजार करना चाहिए क्योकि अभी यह लाभप्रद नहीं होगा। अभी इस पर शोध कर लें। आज आप जमीन जायदाद सम्बंधित कागजात दस्तखत ना करें।
आज आपको सड़क दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा और अगर आप मोटरसाइकल चालक हैं तो बेहद सावधानी की जरुरत है। वाहन सावधानी से वाहन चलाएं। अगर आप समझदार हैं तो सड़क दुर्घटना होने से बचा सकते हैं और ये आप पर निर्भर करता है।

मकर राश‌िः आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा

11 of 13
मकर राश‌ि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। जो बोलें सोच-समझ कर बोलें। इससे आप अनचाही परेशानी से अपने आप को बचा पाएंगे।
आज का दिन रोमांस से भरपूर है, जिससे कि कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। आप अपने साथी को अच्छी प्रकार से खिला-पिला कर खुश रखना ना भूलें।
आज आप किसी सेमीनार या कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे, जिससे कि आपके कैरियर को बहुत लाभ मिलेगा। लोगों से मिलने में हिचक ना करें, इनमें से किसी ना किसी से आपको आने वाले समय में लाभ जरूर होगा।
आज आपको अपनी वित्त व्यवस्था में से उन सभी के लिये प्रावधान करना चाहिये जो आप पर निर्भर हैं जैसे आपके बच्चे या माता पिता। अपने बच्चों के लिये किसी प्रकार की शिक्षा से संबंधित योजना या माता पिता के लिये सेवानिवृत्ति की योजना ले लीजिये। माना कि ये एक बड़ा उत्तरदायित्व है लेकिन आज नहीं किया तो आगे जाकर आप इसे लेकर पछताएंगे। 
आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। हो सकता है आपको सर्दी-गर्मी या फिर श्वास सम्बन्धित समस्या हो जाए। मदिरापान और शीतल पेय से दूर रहें और ध्यान रहे धुम्रपान से भी दूर रहें। हो सके तो धूल और धुएं से दूर रहें। अगर आपको बुखार महसूस हो तो पूरा आराम करें ताकि यह बीमारी दूर हो जाए।

कुंभ राश‌िः आर्थिक मामले में कोई जोखिम न लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपके प्रियजन आज आपको बहुत सी खुशियां देंगे और आप उनके साथ इन खुशियों का जश्न मनाएंगे। अपने परिजनों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाने के लिए भी समय शुभ है। इससे आपके रिश्तें में और भी मजबूती आएगी।
यदि आप संबंध में हैं तो कुछ समय से आपको रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। अपने साथी से गलतफहमी के चलते संबंध खराब हो गए हैं। कुछ क्षेत्रों में ध्यान देने की जरूरत है व आपस में बातचीत से पहले आत्मचिन्तन करें।
अगर आप खुद को अलग सा महसूस कर रहे हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉस से बात करनी चाहिए। हो सकता है, आपको विदेश भेजने की तैयारी चल रही हो। शांतिपूर्ण बात करने से आपकी समस्या का हल निकल सकता है।
आज आपको धन का कुछ नुकसान होने का संकेत हैं। नुकसान कम से कम हो इसके लिए निवेश के मामले में सावधान रहें। आर्थिक मामले में कोई जोखिम भरा अंदाजा लगाने या जोखिम भरा सौदा करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नहीं है। सावधानी पूर्ण कदम उठा कर अपने निवेश किए हुए धन की रक्षा कीजिए।
विज्ञापन

मीन राश‌िः आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आपको उनके साथ कुछ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा और आपको एहसास होगा कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं।
आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जियें। आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं, अतः आपको इन विवादों से बचकर अपने इन सुनहरे पलों को भरपूर प्यार के साथ जीना चाहिए। अविवाहितों को चाहिए की वह सावधान रहें, दूर से ही कोई आपको उत्साहित कर रहा है।
व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है।
आज आपको लगेगा कि घर के लिए कुछ चीजों की खरीदारी की जाय, जिससे कि घर की सजावट हो जाय या घर कुछ नया लगने लगे। इसके लिए यह सही वक्त है। कर डालिए खरीदारी। घर की सजावट के लिए अच्छी अच्छी चीजें देखिए। और पसंद के मुताबिक खरीदिए। इससे आपको घर में ताजगी का एहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें