फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 19 नवंबर 2021: जानिए आपके प्रेमी जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Thu, 18 Nov 2021 06:26 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Mesh Love Rashifal) 
शादी-शुदा लोगों को आज अपने साथी की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम के मामले में भी आज आपका दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।


 
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ लव राशिफल (Vrishabh Love Rashifal) 
प्रेम संबंधो में उतावलापन आपके रिश्तें को खराब कर सकता है। रिश्तें को मजबूत बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। साथी की भावनाओं की कद्र करें। शादी-शुदा लोग आज अपने साथी की सेहत का ध्यान रखें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Mithun Love Rashifal) 
प्रेमी जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बदल सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Kark Love Rashifal) 
गलतफहमी के कारण प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है। प्रेम के मामले में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और विवाद या गलतफलमी को वार्तालाप करके सुलझाने का प्रयास करें।




 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Singh Love Rashifal)
यदि साथी के साथ किसी तरह का मतभेद या गलतफहमी है तो वह आज दूर होने की संभावना है। आपके रिश्तें में विश्वास बढ़ेगा, जिससे संबंध में मजबूती आएगी।
 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Kanya Love Rashifal)
प्रेम संबंध में प्रंगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन आज खुशहाल रहेगा। साथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलने की संभावना है। 





 

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Tula Love Rashifal) 
आज आपको अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। जो लोग बहुत दिनों से अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलना चाहते हैं, उनके लिए परिवार की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।



 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Vrishchik Love Rashifal) 
आपको इस समय अपने प्रेमी जीवन में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने प्रेमी का विश्वास जीतने के लिए कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ कोई छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। 





 

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Dhanu Love Rashifal)
आज आपके लव पार्टनर से कोई खुशी भरी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शादी-शुदा लोगों के लिए भी कुल मिलाकर दिन अच्छा व्यतीत होगा।





 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Makar Love Rashifal)
विवाहित लोगों अपने साथी और परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेमी जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Rashifal)
आज लव पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। यदि जीवन में कोई मुश्किल चल रही है तो पार्टनर की मदद से उसका हल मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।




 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Rashifal)
जीवन साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है। प्रेम संबंध में छोटी सी गलतफहमी रिश्तें में दरार की वजह बन सकती है। पार्टनर पर अपनी इच्छाएं और बातें थोपने की बजाए उनकी बात को सुनें और भावनाओं की कद्र करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें