Laung Ke Upay: मसाले और औषधि के रूप में प्रयोग किए जाने वाले लौंग का ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत ज्यादा महत्व है। ज्योतिष में लौंग के जरिए पूजा-पाठ के अलावा और भी कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। पूजा-पाठ से लेकर तमाम धार्मिक कार्य में लौंग का प्रयोग किया जाता है। कम लोग ही जानते होंगे कि सामान्य सी लगने वाली लौंग के उपाय बेहद ताकतवर होते हैं। जो लोग उपाय आदि करने में विश्वास रखते हैं वे इन उपायों को करके देख सकते हैं। मान्यता है कि लौंग से जुड़े उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि तो आती ही है। इसके अलावा बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। साथ ही धन आगमन के रास्ते भी खुलते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं लौंग से जुड़े कुछ असरकारी टोटके....