फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार करें घर में पर्दों के रंग का चुनाव, जीवन में आने वाली परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

Wed, 07 Apr 2021 11:02 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : instagram
घर का निर्माण करते समय तो दिशा और स्थान का ज्यादातर लोग ध्यान देते हैं लेकिन घर में समान का रख-रखाव और साज-सजावट करते समय लोग छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु में दिशाओं और स्थान के अनुसार रंगों के बारे में भी बताया गया है। इसी विषय में पर्दों के रंग का चुनाव करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु के अनुसार विभिन्न रंग और डिजाइन के पर्दे न केवल घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, बल्कि ये घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक होते हैं। पर्दो के रंग का सही प्रकार से चुनाव करके आप जीवन की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे
विज्ञापन

2 of 5
दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगवाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी हुई रहती है, जिसके कारण तनाव का सामना करना पड़ता है। तो अपने घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में प्रेम की भावना बनी रहती है और घर में शांति आती है।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : instagram
यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है या फिर आपके ऊपर कर्ज है, जिसे आप प्रयास करने पर भी चुकाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे कुछ ही समय में आपको सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगते हैं।

4 of 5
पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप बहुत मेहनत करते हैं फिर भी आपको उसके अनुरूप फल की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो आपको अपने घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इससे आपको समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होगी और लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में है लेकिन कई प्रयास करने पर भी आपको सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो आपको घर की पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए। माना जाता है कि इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें