मिथुन राशि
चंद्र ग्रहण के दौरान मिथुन राशि में मंगल-शुक्र एक साथ विराजमान होंगे और इसलिए यह चंद्र ग्रहण मिथुन राषि वालों को लाभ प्रदान करेगा। यदि आपका पैसा काफी समय से अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने के आसार हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा । यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।