फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan Upay: आज लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय

Mon, 16 May 2022 12:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय - फोटो : amar ujala
Chandra Grahan 2022 Upay : वर्ष 2022 का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार, 16 मई को लगने जा रहा है। ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण में अलग महत्व होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाय तो ग्रहण का लगना एक सामान्य सी भौगोलिक घटना है, लेकिन भारतीय ज्योतिष में ग्रहण की घटना को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से इसे अशुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पूर्णिमा की रात राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा पर ग्रहण लगा होता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कई नकारात्मक ऊर्जा प्रबल हो जाती है। चंद्र देव पर आए इस संकट के काल में कोई भी शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा चंद्र ग्रहण वाले दिन ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपायों को करने की जरूरत पड़ती है, जिससे कि ग्रहण का बुरा प्रभाव आप पर ना पड़े। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में....  
विज्ञापन

2 of 6
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा चंद्र ग्रहण
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। हालांकि इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में दिखाई न देने की वजह से इसका प्रभाव यहां नहीं पड़ेगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन मान्यताओं के  ग्रहण के दौरान कई नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इसलिए इसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपायों को करने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

3 of 6
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
चंद्र ग्रहण का समय
16 मई चंद्र ग्रहण सुबह 08 बजकर 59 पर लगेगा और 10 बजकर 23 पर समाप्त हो जाएगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा।

4 of 6
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय
मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए ग्रहण के दौरान गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि गुरु ग्रह के बीज मंत्र ‘ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:’ का जाप फलदायी होता है।
विज्ञापन

5 of 6
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
साथ ही ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना फलदायी होता है। ग्रहण के दौरान मुंह में तुलसी का पत्ता रखना चाहिए। इससे भी ग्रहण का दुष्प्रभाव व्यक्ति पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण लगने से पहले और ग्रहण समाप्त होने के बाद व्यक्ति को स्नान जरूर करना चाहिए। वहीं ग्रहण सामप्त होने के बाद दान पुण्य जरूर करें। इसके अलावा ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल से पूरे घर का शुद्धिकरण करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें