कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
08 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे अमेरिका में साफ-साफ देखा जा सकेगा। भारत में यह चंद्रग्रहण कुछ इलाकों में पूर्ण तो वहीं कुछ जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया,ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका,प्रशांत, अटलांटिक,हिंद महासागर,आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।