फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं जरूर रखें इन चार बातों का ध्यान

Sat, 04 Jul 2020 01:57 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रग्रहण 2020 - फोटो : Pixabay
5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन उपच्छाया चंद्रग्रहण लग रहा है। चंद्रग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ होगा। 09 बजकर 59 मिनट में यह परमग्रास में होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 24 सेकेंड की होगी। यह चंद्र भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।

भारत में दिखाई न देने के कारण यहां पर ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यहां ग्रहण का अशुभ प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है। माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रहण के दौरान चाकू छुरी का प्रयोग न करें। - फोटो : social media
इन चीज़ों का प्रयोग न करें
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सीधे प्रभाव में न आने के साथ-साथ उन्हें चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका बुरा असर होता है। इसके साथ ही ग्रहण की अवधि में सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी न करें और न ही किसी प्रकार की चीज़ों का सेवन करें। 

4 of 5
घर की खिड़कियों को रखें बंद - फोटो : अमर उजाला
घर की खिड़कियों को रखें बंद
खिड़कियों को अखबारों या मोटे पर्दों से ढक देना, ताकि ग्रहण की कोई भी किरण घर में प्रवेश न कर सके। ग्रहण के दौरान या पहले भोजन बना हुआ है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए। बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए। ग्रहण के समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान कर घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए और फिर जाकर भोजन ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पास रखें नारियल - फोटो : social media
ग्रहण के दौरान करें ये चीज़ें
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में मंत्र जप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। नारियल रखने से नकारात्मकता नहीं आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें