Chandra Asta Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह माना गया है। चंद्र ग्रह का राशि परिवर्तन, उदय और अस्त होना मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इसके कारण व्यक्ति के स्वभाव, सोचने की क्षमता, सुख-शांति और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। इसलिए चंद्रमा की चाल और उसकी अवस्थाओं को ज्योतिष में विशेष महत्व दिया गया है।
Lucky Rashifal 2026: कन्या समेत इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा 2026, नई नौकरी से लेकर धन लाभ के बनेंगे योग
द्रिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत में चंद्र ग्रह 17 जनवरी की सुबह से अस्त अवस्था में प्रवेश करेंगे और 20 जनवरी की शाम तक इसी स्थिति में रहेंगे। आमतौर पर चंद्र का अस्त होना कुछ राशियों के लिए मानसिक उलझन और अस्थिरता ला सकता है, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं वे कौन-सी 3 राशियां हैं, जिनके लिए चंद्र के अस्त रहने की अवधि वर्ष 2026 में भाग्य को चमकाने वाली साबित हो सकती है।