फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: चाहिए कर्ज से छुटकारा, तो नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय

Mon, 27 Mar 2023 01:12 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय - फोटो : अमर उजाला
Navratri 2023 Upay: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। यह नौ दिनों तक चलने वाला उत्सव है जो मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा के लिए समर्पित है। लोग इन दिनों उपवास रखते हैं और देवी की पूजा करते हैं। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन, हिंदू भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में इस दिन रामनवमी भी मनाया जाता है। इस बार रामनवमी 30 मार्च की है। माना जाता है कि यदि इन दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ समर्पित होकर माता की आराधना करे, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। यदि आप अपनी कोई मनोकामना पूर्ति करना चाहते हैं तो नवरात्रि में आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। यह ज्योतिषीय उपाय आपके जीवन से दरिद्रता दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 
Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब करें कन्या पूजन, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय
  • यदि आपके मन में कोई पुरानी इच्छा है और आप चाहते हैं कि वो पूरी हो जाए तो नवरात्रि में रोजाना 5 प्रकार के सूखे मेवों का भोग माता रानी को लगाएं।  पूजा के बाद इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करें। ऐसा करने से मां दुर्गा आशीर्वाद स्वरुप आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय - फोटो : istock
  • यदि आप अपने करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। यदि घर में तुलसी का पौधा है तो एक सिक्का लेकर अपनी मनोकामना मांगे और उस सिक्के को तुलसी के पौधे की मिट्टी में दबा दें। इस उपी को करने से करियर में तरक्की के साथ ही उन्नति के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

4 of 5
नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय - फोटो : iStock
  • यदि आप घर में होने वाली कलह से परेशान हैं तो नवरात्रि के 9 दिनों तक रोजाना एक पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा माता के 32 नामों का स्मरण करें। ऐसा करने से आपके पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि में जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय
  • यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और आप उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप नवरात्रि पर इस उपाय को जरूर करें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए चांदी अथवा सोने का बना एक स्वास्तिक या दीपक खरीद लें। उसे माता रानी की समक्ष रखें और नवमी के पूजन के बाद गुलाबी रंग के कपड़े में बांधकर अपने धन रखने वाले स्थान या तिजोरी में रख दें। यह उपाय आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के साथ नौकरी में  भी धन लाभ दिलाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें