फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Upay: करियर में तरक्की के लिए बुधवार को कर लें ये महाउपाय, गणेश जी करेंगे मनोकामना पूरी

Tue, 25 Jul 2023 05:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
astrological remedies on wednesday - फोटो : istock
Budhwar Upay: बुधवार का दिन श्री गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश देवताओं के अधिपति माने जाते हैं। अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाएं तो जीवन में चल रही असफलताओं से छुटकारा मिल सकता है। हर काम में सफलता पाने और परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय दिन के शुभ समय में करने से शीघ्र फल प्राप्त होता है और ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां जड़ से खत्म हो जाती हैं। किसी भी पूजा और शुभ कार्य में भगवान गणेश का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी के बिना कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता है और इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है। बुधवार के दिन व्रत रखने के साथ-साथ गणपति जी की विधि-विधान से पूजा करने का भी विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन भगवान गणेश की पूजा करता है, बप्पा उसके सभी कष्ट हर लेते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
astrological remedies on wednesday - फोटो : iStock
बुधवार के उपाय जो बदल सकते हैं किस्मत
  • बुधवार के दिन उपाय करने से बुध ग्रह की शुभता प्राप्त होती है। अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको लाभ मिलता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
astrological remedies on wednesday - फोटो : iStock
  • बुधवार के दिन 'ओम गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेश नम:' इस मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

4 of 7
astrological remedies on wednesday - फोटो : iStock
  • बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाएं और गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणपति के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी, जिससे घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 7
astrological remedies on wednesday - फोटो : istock
  • इस दिन गणपति जी की पूजा में 21 दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए, ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं क्योंकि गणेश जी को दूर्वा भी बहुत प्रिय है।
विज्ञापन

6 of 7
astrological remedies on wednesday - फोटो : istock
  • अगर आप कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस पाठ को करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होती है और आपके करियर में ग्रोथ आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
astrological remedies on wednesday - फोटो : iStock
  • बुधवार के दिन गाय को चारा खिलाने का विशेष महत्व है।  गौमाता को चारा खिलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें