फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 महीने बाद ग्रहों की शुभ चाल, शनि के घर में प्रवेश करेंगे बुध ग्रह, इन राशियों को मिलेगा लाभ

Thu, 22 Jan 2026 09:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mercury Transit 2026: बुध, शनि और राहु का एक साथ कुंभ राशि में होना विशेष ज्योतिषीय संकेत देता है। यह समय कुछ राशियों के लिए नौकरी में उन्नति, आय में वृद्धि और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कई लोगों के भाग्य को नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Budh Gochar In Kumbh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्कशक्ति, वाणी, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों का कारक माना जाता है। जब भी बुध अपनी राशि या चाल में परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा असर व्यक्ति की सोच, फैसलों और कार्यक्षेत्र पर पड़ता है। फरवरी की शुरुआत में बुध ग्रह एक महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जो कई राशियों के जीवन में बदलाव लेकर आएगा।
100 साल बाद बनने जा रहा है पावरफुल त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ
3 फरवरी को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस समय कुंभ राशि में पहले से ही शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव और राहु की मौजूदगी बनी हुई है, जिससे एक विशेष ग्रह योग बन रहा है। शनि, राहु और बुध का यह संयुक्त प्रभाव सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। खासतौर पर नौकरी, आय में वृद्धि और नए अवसरों के लिहाज से कई लोगों के लिए यह गोचर भाग्य के नए द्वार खोल सकता है।
Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर गजकेसरी राजयोग, इन राशि के लोगों को मिलेगा अचानक लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
विज्ञापन

2 of 4
पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर आर्थिक मामलों में राहत लेकर आने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आय में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं और पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की के नए रास्ते खोलेंगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

3 of 4
आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का यह राशि परिवर्तन जीवन की सुख-सुविधाओं में इजाफा करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान वाहन खरीदने या घर-जमीन से जुड़ा कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है। नौकरी या व्यवसाय में अब तक की मेहनत का अच्छा फल मिलने के योग हैं, जिससे मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बना रहेगा और आपसी समझ बेहतर होगी। साथ ही, आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और करियर दोनों ही दृष्टि से काफी अनुकूल रहने वाला है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे और आय के अतिरिक्त साधन विकसित हो सकते हैं। इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और सहयोग देने के लिए आगे आएंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए प्रगति, स्थिरता और सम्मान लेकर आने वाला साबित हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें