फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2021: कर्क राशि में बुध ग्रह के गोचर से इन चार राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सतर्क

Sun, 25 Jul 2021 02:22 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर 2021 - फोटो : social media
बुध ग्रह ने 25 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में ये 9 अगस्त 2021 तक रहेंगे। इस महीने बुध देव दूसरी बार अपनी राशि बदल रहे हैं। इससे पहले 7 जुलाई को बुध ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था। कर्क राशि में बुध और सूर्य देव की युति से बुधादित्य योग बना है। यह योग कई मामलों में लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को सभी ग्रहों का युवराज माना जाता है। इन्हें बुद्धि, तर्क शक्ति, संचार, संवाद कौशल आदि का कारक माना जाता है। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अच्छे-बुरे प्रभाव डालेगा। हालांकि कुछ विशेष राशियों के लिए यह गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर हानिकार सिद्ध होगा-
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि
  • किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। 
  • मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रिय समाचार मिल सकता है।
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
  • कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
  • कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि
  • बुध का यह गोचर आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा।
  • इस अवधि में आपके खर्च बढ़ सकते हैं।
  • परिजनों, रिश्तेदारों या दोस्तों से अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है।
  • कार्य व्यापार में आर्थिक हानि से बचें। 
  • यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। 

4 of 5
धनु राशि
  • बुध के गोचर का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। 
  • कार्य-व्यापार में कहीं लाभ तो कहीं नुकसान का हो सकता है। 
  • कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 
  • कार्ययालय में भी विवादों से बचें। 
  • दवाओं के रिएक्शन, चर्म रोग तथा पेट संबंधी विकार से परेशानी बढ़ सकती है। 
  • धन के अधिक खर्च होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि
  • बुध के राशि परिवर्तन से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
  • इस अवधि में भागदौड़ की अधिकता रहेगी। 
  • इस बीच अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें और किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। 
  • आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे ऐसे में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें