फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Predictions 2019 : ज्योतिष से जानें सुपर हीरो वाली फिल्मों की सफलता का बड़ा राज

Sun, 12 May 2019 12:19 PM IST
Madhukar Mishra भरत शर्मा, ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 8
Astro connection of super hero movies
इन दिनो ‘एवेंजर्सः एंडगेम’ फिल्म का जादू दुनिया भर में लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। यह भी देखा गया है कि सुपर हीरो आधारित फिल्में बच्चे और बड़े सभी को रोमांचित करती हैं। हॉलीवुड और बॉलीवुड में सुपरहीरो आधारित फिल्में दशकों से बनती आ रही हैं। ऐसी सुपर हीरो आधारित कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार और स्नेह मिलता है, तो कुछ फिल्में दर्शकों को तरस जाती है। ऐसे में सवाल उठते है कि क्यों कुछ सुपर हीरो फिल्में सफल तो कुछ असफल हो जाती है? क्या सुपरहीरो आधारित फिल्मों की सफलता और असफलता का ज्योतिष से कोई संबंध है? अगर संबंध है तो किस ग्रह से सुपरहीरो को प्रसिद्धी मिलती है?

सुपर हीरो फिल्मों की सफलता का राज जाननें के लिए आगे की स्लाइड क्लिक कर अंत तक पूरा पढ़े यह लेख — 
विज्ञापन

2 of 8
Astro connection of super hero movies - फोटो : file photo
सुपर हीरो आधारित फिल्मों का ज्योतिषीय संबंध

कोई भी फिल्म हो उसका ज्योतिषीय ग्रह सितारों से गहरा संबंध होता है। यह बात अलग है कि इस क्षेत्र में अभी ज्योतिषियों द्वारा काफी कम कार्य हुआ है। ज्योतिष के उपलब्ध ज्ञान के आधार पर यह कहा जा सकता है कि सुपर हीरो फिल्मों की सफलता और असफलता फिल्म की प्रदर्शित होने के समय के समस्त ग्रहों की स्थिति की गणना कर मजबूत भविष्यवाणी की जा सकती है। किसी एक ग्रह की बात करें तो सबसे अधिक सूर्य की स्थिति से सुपर हीरो आधारित फिल्म की सफलता या असफलता निर्धारित होती है। सूर्य जितना मजबूत होगा सूपरहीरो को बॉक्स ऑफिस पर उतनी ही अधिक सफलता मिलने की संभावना बन जाती है एवं सूर्य के कमजोर होने पर सुपर हीरो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाता है। 
विज्ञापन

3 of 8
Astro connection of super hero movies
जानें कब उच्च या नीच का होता है सूर्य

सुपरहीरो फिल्मों की सफलता और असफलता सबसे अधिक सूर्य से प्रभावित होती है। सूर्य प्रतिदिन एक अंश चलता है और एक राशि में लगभग एक माह रहता है। सूर्य मेष राशि में उच्च का होता है और मेष राशि के 10 अंशो पर परम उच्च का होता है। सरल शब्दों में कहें तो प्रतिवर्ष लगभग 14 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य मेष राषि में रहने के कारण उच्च का होता है। इस तरह से प्रतिवर्ष 24 अप्रैल के निकट मेष राशि में 10 अंश का होने के कारण परम उच्च का होता है। ठीक इसके विपरीत सूर्य तुला राशि में नीच का होता है और तुला राशि में 10 अंश का होने पर परम नीच का होता है। सरल शब्दों में कहे तो प्रतिवर्ष लगभग 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक सूर्य तुला राशि का होने के कारण नीच का होता है और प्रतिवर्ष लगभग 28 अक्टूबर को तुला राशि में 10 अंश का होने के कारण परम नीच का होता है। 

4 of 8
Astro connection of super hero movies
सूर्य की मजबूती के समय प्रदर्शित सुपर हीरो आधारित फिल्में

यह कहा जा सकता है कि प्रतिवर्ष 14 अप्रैल से 14 मई के मध्य सूर्य उच्च का होता है और उसमें भी दिनांक 24 अप्रैल के निकट परम उच्च का होता है, इसलिये इन दिनों में प्रदर्शित होने वाली सुपरहीरो आधारित फिल्मों का सूर्य अपने आप मजबूत होगा। इसी तरह प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को सूर्य परम उच्च का होता है, इसलिए 24 अप्रैल अथवा इसके निकट प्रदर्शित होने वाली सुपर हीरो फिल्मों की सफलता की संभावना सर्वाधिक हो जाती है। 

तुला राशि में सूर्य नीच का कहलाता है, जो प्रतिवर्ष लगभग 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर के मध्य का समय होता है, इस बीच प्रदर्शित फिल्मों में सूर्य नीच का होने के कारण सुपर हीरो आधारित फिल्में असफल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी तरह 28 अक्टूबर के निकट सूर्य परम नीच का होता है इसलिये इस समय के निकट सुपर हीरो फिल्मों के असफल होने की सर्वाधिक संभावना होती है। 

यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि ज्योतिष में कई स्थितियां दी गई है जब सूर्य तुला राशि में होने के बावजूद भी उसका नीच भंग हो जाता है। सूर्य का नीच भंग होने पर सूर्य तुला राशि में होने के बावजूद नीच का फल ना देकर उच्च के समान फल देता है। अर्थात् सूर्य का नीच भंग होने पर भी फिल्म सफल हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
Astro connection of super hero movies
जाने सूर्य के स्वराशि सहित अन्य मजबूती के योग 
 
सूर्य को सिंह राशि में स्वराशि का माना जाता है। स्वराशि का सूर्य भी मजबूत माना जाता है और यह स्थिति प्रतिवर्ष लगभग 17 अगस्त से 17 सितम्बर के मध्य रहती है। इस अवधि में प्रदर्शित होने वाली सुपर हीरो आधारित फिल्मों का सूर्य भी मजबूत होगा और जिससे उनके सफल होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा सूर्य की मजबूती की अन्य स्थितियां भी होती है जैसे सूर्य नवांश में उच्च का हो, सूर्य के साथ किसी मित्र ग्रह की युति बन रही हो, कोई शुभ ग्रह सूर्य के साथ बैठा हो अथवा सूर्य पर दुष्टि डाल रहा है। सूर्य की मजबूती के अन्य योगों के लिये किसी योग्य ज्योतिषी से जाना जा सकता है। कभी कभी किसी फिल्म को  सुपरहीरो फिल्म दर्शाया जाता है, उनमें सूर्य तो मजबूत नहीं होता किन्तु अन्य ग्रह मजबूत होते है, जिससे ऐसी फिल्म सुपरहीरो के तौर पर प्रसिद्ध ना होकर अन्य किसी रूप में प्रसिद्धी प्राप्त कर लेती है जैसे मि. इंडिया।
विज्ञापन

6 of 8
Astro connection of super hero movies
बॉलीवुड की सुपरहीरो आधारित फिल्मों की ज्योतिषीय समीक्षा

बॉलीवुड में अब तक सुपर हीरो आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें से कुछ ने कीर्तिमान रचा है, तो कुछ अपना बजट भी नहीं निकाल सकी हैं, परन्तु अनुभव से देखा गया है कि सूर्य की मजबूती वाली फिल्में खूब चली हैं। जैसे 1 मई 1971 को ‘हाथी मेरा साथी’ फिल्म प्रदर्शित हुई जिसमें राजेश खन्ना हाथी की भावना समझने वाला और हर स्थिति में हाथी सहित अन्य जानवरों का सहयोगी बताया गया, यह फिल्म 14 अप्रैल से 14 मई के मध्य प्रदर्शित हुई इस अवधि में अर्थात् 1 मई 1971 को सूर्य उच्च का था और फिल्म सफल हो गई। इस फिल्म में राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘रा-वन’ जो की 26 अक्टूबर 2011 को प्रदर्शित हुई उसमें सूर्य का नीचभंग योग बन रहा था, जिससे वह सफल रही। 

सूर्य के मजबूत न होने के कारण 1 जून 2018 को प्रदर्शित ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में हर्षवर्धन कपूर सुपर हीरो नहीं बन सके। इसी तरह 12 अप्रैल 1991 को प्रदर्शित ‘अजूबा’ में और 11 अगस्त 1989 को प्रदर्शित ‘तूफान’ से अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार सुपर हीरो नहीं बन सके, 15 मार्च 1985 को प्रदर्शित फिल्म ‘शिवा का इंसाफ’ जैकी श्राफ को उम्मीद के अनुरूप सुपर हीरो नहीं बना सकी और 2 अक्टूबर 2008 को प्रदर्शित ‘द्रोण’ अभिषेक बच्चन को सुपर हीरो नहीं बना सकी। इसी कड़ी में 16 जून 2017 को प्रदर्शित फिल्म ‘सुपर सिंह’ दलजीत दोसांज को और 25 अगस्त 2016 को प्रदर्शित ‘ए फ्लाईंग जट’ टाईगर श्राफ को सुपर हीरो नहीं बना सकी। यद्यपि अन्य योगों के प्रभाव में यह फिल्म अपनी लागत निकालने में सफल रहीं। 
विज्ञापन

7 of 8
Astro connection of super hero movies
बॉलीवुड में कई अन्य सुपरहीरो आधारित फिल्में भी बनी है जिनमें सूर्य मजबूत ना होने के बावजूद सफल रही। इसके बारे में लिखा जा चुका है कि सूर्य मजबूत नहीं होने पर भी अगर अन्य ग्रह व योग मजबूत हो तो ऐसी फिल्म सुपरहीरो के तौर पर भले ही सफल ना हो सके अन्य रूप में अवश्य सफल हो सकती हैं। जैसे 23 जून 2006 को प्रदर्शित फिल्म कृष के समय वृषभ राशि में चन्द्रमा व का शुक्र की युति थी साथ ही कर्क राशि में मंगल व शनि की युति थी, जिससे कृष सुपरहीरो के तौर पर तो नहीं बल्कि नवीन प्रयोग, एक्शन, भव्यता व मनोरंजक फिल्म के तौर पर सफल रही। 

इसी तरह 1 अक्टूबर 2010 को प्रदर्शित रोबोट व 29 नवम्बर 2013 को प्रदर्शित रोबोट 2.0 को कुछ समीक्षक सुपरहीरो फिल्म की श्रेणी में मानते है किन्तु वह एक साईंस फिक्शन फिल्म थी इसलिये सूर्य की मजबूती का संबंध पूरी तरह से लागू नहीं होता है।  इसी तरह 10 जुलाई 2015 को प्रदर्शित ‘बाहुबली द बिगनिंग’ और 28 अप्रैल 2017 को प्रदर्शित ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ को भी कुछ समीक्षक सुपर हीरो फिल्म बताते हैं, किन्तु वह भी इस श्रेणी में आती प्रतीत नहीं होती है।
विज्ञापन

8 of 8
Astro connection of super hero movies
हॉलीवुड की सुपरहीरो आधारित फिल्मों की ज्योतिषीय समीक्षा

हॉलीवुड की सुपरहीरो आधारित फिल्म जिनमें सूर्य की स्थिति मजबूत थी, वह सफल रही। जिसमें पहला नाम 26 अप्रैल 2019 को प्रदर्शित ‘एवेंजर्सः द एण्डगेम’ और 27 अप्रैल 2018 को प्रदर्शित ‘एवेंजर्सः इनफिनिटी वार में सूर्य परम उच्च के निकट था और 4 मई 2012 को प्रदर्शित ‘मारवल्सः द एवेंजर्स’ व 6 मई 2016 को प्रदर्शित ‘कैप्टन अमेरिकाः सिविल वार’ के समय सूर्य उच्च का था इसलिये बॉक्स ऑफिस पर दर्शक टूट पड़े। स्पाईडर मैन श्रैणी की पहली फिल्म का प्रीमियर 29 अप्रैल 2002 को किया गया और 3 मई 2002 को प्रदर्शित की गई और दोनो समय सूर्य उच्च की स्थिति में था और स्पाईडर मैन सुपरहीरो बन गये। इसी तरह 3 नवम्बर 2017 को प्रदर्शित ‘थोरः रेगनरोक’ के समय सूर्य का नीचभंग योग था जिससे फिल्म सफल रही जिसने सूर्य के उच्च के समान सफलता दी।

हॉलीवुड में कई फिल्में सुपरहीरो के तौर पर बनी जिनमें सूर्य की स्थिति मजबूत नहीं थी, किन्तु उनमें कुछ अन्य ग्रह व उनके योग मजबूत थे, जिससे सफल तो रही किन्तु दर्शकों ने उन्हें कभी र्साइंस फिक्शन के रूप में लिया, कभी मनोरंजक फिल्म के रूप में, तो कभी एक्शन फिल्म के तौर पर लिया, इस श्रेणी में शामिल है 16 फरवरी 2018 को प्रदर्शित ‘ब्लैक पेंथर’ 15 जून 2018 को प्रदर्शित ‘इनक्रेडिबल-2’, 20 जुलाई 2012 को प्रदर्शित ‘द डार्क नाईट राईजेज, 2 जून 2017 को प्रदर्शित ‘वंडर वुमन’ आदि। 

निष्कर्ष में यह कहा जा सकता है कि सुपरहीरो फिल्मों में सबसे अधिक योगदान सूर्य की मजबूती का है किन्तु अन्य ज्योतिषीय योगों के द्वारा भी कोई फिल्म सफल हो सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें