फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhudhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें ये उपाय, भगवान गणेश की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी

Wed, 23 Mar 2022 07:32 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
Bhudhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं और गणेश जी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भगवान गणेश अग्रपूज्य और विघ्नहर्ता देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इनकी पूजा से ही होती है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में बुध दोष है या जो शारीरिक, आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं वे लोग इन कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं, जिनकों करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रसन्न होंगे। साथ ही आपकी कुंडली का बुध दोष या किसी भी कार्य में आ रही विघ्न-बाधा दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

बुधवार के दिन करें उपाय 
धार्मिक मान्यता है कि बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इसके अलावा यदि आपका बुध कमजोर है, तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल या हरे वस्त्र दान करें। ऐसा करने से बुध ग्रह सही होता है। 
विज्ञापन

2 of 7
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन आप किसी भी गणेश मंदिर जाएं और उनसे अपनी सभी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा तब तक करें, तब तक आपका कार्य पूर्ण न हो। ऐसा करने से गौरी पुत्र गणेश आप पर प्रसन्न होंगे और आपकी मुराद भी पूरी करेंगे।  
विज्ञापन

3 of 7
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। यदि आप प्रत्येक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी। साथ ही गजानन का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।

4 of 7
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आपके जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो उनसे निजात पाने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। मान्यता है कि घर में आर्थिक उन्नति होती है और सदैव देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।  
विज्ञापन

5 of 7
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
बुधवार के दिन पूजा करते समय भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें। इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। इससे हर कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं। कहा जाता है कि भगवान गणेश को मोदक यानी लड्डू बेहद प्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बुधवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मानसिक शांति के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इससे तनाव और मानिसक कष्ट दूर होता है। साथ ही कहा जाता है कि ये उपाय बुद्धि तेज भी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें