फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2020: भाई दूज पर बहनें अपने भाई के लिए राशि अनुसार जरूर करें ये उपाय

Tue, 10 Nov 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
भाई दूज 2020: राशि अनुसार बहनें अपने भाई की दीर्घायु के लिए करें उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
Bhai Dooj 2020: भाई दूज पर्व बहन का अपने भाई के प्रति प्रेम का त्योहार है। हर साल यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 16 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक कर उसे मिठाई खिलाती है, तो उसे (भाई) यम का भय नहीं सताता है। वह यमराज के भय से मुक्त रहते हैं। भैया दूज पर बहनों को अपने भाई को राशि के अनुसार तिलक जरूर लगाना चाहिए। यह उपाय करने से भाई को दीर्घायु प्राप्त होती है। अगली स्लाइड पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
यदि आपके भाई की राशि मेष है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं और हाथ में लाल मौली बांधें। लेकिन उसे तिलक लगाते समय बहन भूलकर भी काले वस्त्र धारण न करें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
यदि आपके भाई की राशि वृषभ है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली, जिसमे पीले रंग का भी मिश्रण हो, बांधे। लेकिन भूलकर भी बहन इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
यदि आपके भाई की राशि मिथुन है, तो लाल रंग के सिन्दूर से उसका तिलक करें व ध्यान रहे उसके बाद उसके ललाट पर जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। बहन इस दिन भूलकर भी नीले वस्त्र न पहनें व भाई के हाथ में पीले रंग की मौली बांधें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
यदि आपके भाई की राशि कर्क है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली जिसमे पीले रंग का भी समिश्रण हो, बांधें। लेकिन भूलकर भी बहन इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
यदि आपका भाई सिंह राशि का है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं और हाथ में लाल मौली बांधें। लेकिन भाई को तिलक करते समय बहनें भूलकर भी आज के दिन काले वस्त्र धारण न करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
यदि आपके भाई की राशि कन्या है तो लाल रंग के सिन्दूर से उसका तिलक करें व ध्यान रहे उसके बाद उसके ललाट पर जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। बहनें इस दिन भूलकर भी नीले वस्त्र न पहनें व भाई के हाथ में पीले रंग की मौली बांधें।

8 of 13
राशि
तुला
यदि आपके भाई की राशि तुला है तो केसरिया रंग में थोड़ी हल्दी मिलाकर तिलक करें व हाथ में लाल रंग की मौली जिसमे पीले रंग का भी समिश्रण हो, बांधे। लेकिन भूलकर भी बहनें इस दिन हरे रंग के वस्त्र न धारण करें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
यदि आपका भाई वृश्चिक राशि का है, तो उसको केसरिया तिलक लगाएं और हाथ में लाल मौली बांधें। लेकिन बहनें भूलकर भी उस दिन काले वस्त्र धारण न करें।

10 of 13
राशि
धनु
यदि आपके भाई की राशि धनु है तो उसे हल्दी का तिलक लगाएं और ध्यान रखें कि तिलक के बाद जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। तिलक लगाते समय बहनें भूलकर भी सफेद वस्त्र धारण न करें।

11 of 13
राशि
मकर
यदि भाई की राशि मकर है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें। तत्पश्चात उसके हाथ में काले रंग का कलावा बांधें। बहन इस दिन भूलकर भी सुनहरे (गोल्डन) रंग के वस्त्र न धारण करें।

12 of 13
राशि
कुंभ
यदि आपके भाई की राशि कुंभ है तो लाल रोली में चन्दन मिलाकर तिलक करें। तत्पश्चात उसके हाथ में काले रंग का कलावा बांधे। बहनें इस दिन भूलकर भी सुनहरे (गोल्डन) रंग के वस्त्र न धारण करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
यदि आपके भाई की राशि मीन है तो उसे हल्दी का तिलक लगाएं और ध्यान रखें कि तिलक के बाद जो अक्षत लगाएं वह टूटे न हों। बहनें इस दिन भूलकर भी सफेद वस्त्र न धारण न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें