तीन चीजें इंसान की जिंदगी में बहुत मायने रखती हैं। ये तीन चीजों यदि किसी इंसान के जीवन में प्रवेश कर जाए तो बामुश्किल ही उसको इससे निजात मिलती है। इंसान के भविष्य और वर्तमान को तबाह करने वाली ये तीन चीजे हैं - कर्ज, बीमारी और मुकदमा।
विज्ञापन
2 of 8
China Loan
जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्या अमीर और क्या गरीब, हम सभी को कभी न कभी कर्ज लेना पड़ता है। मौजूदा दौर में तो अधिकांश लोगों की जिंदगी ही लोन पर ही चल रही है। फिर चाहे हाउस लोन हो या फिर कार लोन। बड़े से बड़ा अरबपति भी कर्ज के मर्ज में जरूर फंसता है और कई बार तो ऐसी स्थिति आती है कि लाख चाहने के बावजूद वह कर्ज के जंजाल से मुक्त नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
3 of 8
astrology
जीवन से जुड़े कर्ज के मर्ज का ज्योतिष से सीधा संबंध है। किसी जातक की कुंडली से जुड़े छठे, आठवें, बारहवें घर और मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार और बुधवार को लिया गया कर्ज इंसान जल्दी नहीं उतार पाता है। ऐसे में इस दिन किसी से भी कर्ज लेने की मनाही है।
4 of 8
question
जानें कब लें और कब न लें कर्ज?
विज्ञापन
5 of 8
ज्योतिष
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन अथवा चित्रा, मृगशिरा और धनिष्ठा नक्षत्र में भूलकर भी कर्ज न लें। इसी तरह यदि आपको कर्ज वापस करना हो तो ध्यान से उसकी पहली किस्त मंगलवार से ही वापस करना प्रारंभ करें।
विज्ञापन
6 of 8
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
वृद्धि योग में कभी भी कर्ज न लें क्योंकि इस योग में लिए गए कर्ज को चुका पाना इंसान के लिए मुश्किल होता है। इस योग में लिए गए कर्ज को व्यक्ति जीवन से कभी नहीं उतार पाता है।
विज्ञापन
7 of 8
ज्योतिष
- फोटो : अमर उजाला
यदि किसी व्यक्ति को धन उधार देना हो तो भूलकर भी बुधवार के दिन ऐसा न करें। बुधवार के दिन उधार दिया गया धन हमेशा डूब जाता है। उसकी वापसी के बिल्कुल आसार नहीं बनते।
कर्ज से मुक्ति के लिए सिर्फ ज्योतिषीय ही नहीं बल्कि धार्मिक उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए आप मंगलवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर मसूर की दाल चढ़ाते हुए 'ॐ ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नम:' मंत्र का जाप करें। निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा और आप कर्ज के मर्ज से मुक्त हो जाएंगे।