फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guruwar Vrat Ke Niyam: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, आ सकती है आर्थिक परेशानी

Thu, 30 Jun 2022 07:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
Guruwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं। ये ज्ञान, धार्मिक कर्म, संतान और वृद्धि के कारक माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवगुरु का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है। साथ ही लोग इस दिन भगवान विष्णु जी की भी आराधना करते हैं। पूजा पाठ के अलावा गुरुवार के दिन कुछ कार्य ऐसे होते हैं, जिन्हें करने की मनाही है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इससे देवगुरु बृहस्पति कमजोर होते हैं। चलिए जानते हैं उन कार्यों के बारे में...  

गुरुवार के दिन न करें ये काम
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि गुरुवार के दिन जो महिलाएं बाल धोती है, उनके संतान और पति दोनों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता हैं। साथ ही बृहस्पतिवार के दिन सिर धोने से बृहस्पति कमजोर होता है और बृहस्पति कमजोर होने से कोई भी काम सुचारू तरीके से पूर्ण नहीं हो पाता है। इसलिए इस दिन बाल न धोएं। 
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : pixabay
मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही दाढ़ी बनवानी चाहिए। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है तो वह देवगुरू बृहस्पति अशुभ फल प्राप्त होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा में सरसों के तेल या तिल के तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए। इस दिन केवल देसी घी के दीपक का ही इस्तेमाल करना चाहिए, इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। 

4 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। इस दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है और ईशान कोण को संबंध घर के छोटे सदस्यों से है। ऐसे में इस दिन घर में पोछा लगाने से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : Pixabay
धार्मिक शास्त्रों ले अनुसार, गुरुवार के दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है और कहा जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
बृहस्पतिवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए और न साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें