फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 सितंबर से नवरात्रि, 9 दिनों में बनेंगे 9 शुभ संयोग

Sat, 28 Sep 2019 08:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
navratri 2019
शारदीय नवरात्रि के शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। 29 सितंबर, रविवार को प्रतिपदा तिथि पर नवरात्रि का पहला दिन होगा। पहले दिन कलश स्थापना और देवी के नौ रूपों में पहले रूप मां शैलपुत्री की उपासना होगी। इस शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों में 9 शुभ संयोग बनेंगे। ये शुभ संयोग भक्तों को बहुत शुभ फलदायी रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 10
kalash - फोटो : social media
पहला संयोग- कलश स्थापना का शुभ संयोग
29 सितंबर को सुबह कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्रि आरम्भ हो जाएंगे। इस बार कलश स्थापना के दिन सर्वाथ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और द्विपुष्कर नामक शुभ योग बनेगा। ये तीनों योग ज्योतिष में बहुत ही शुभ फलदायी माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
navratri 2019
दूसरा संयोग- तिथियों में क्षय नहीं
कई बार तिथियों के क्षय होने के कारण नवरात्रि के दिन कम हो जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी नहीं है। इस बार पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि है। ऐसा संयोग बहुत की कम होता है। लगातार 9 दिनों तक देवी की आराधना के बाद 10वें दिन देवी विसर्जन किया जाएगा।  
 

4 of 10
Wallpapers Navratri 2019 - फोटो : Amar Ujala
तीसरा संयोग- नवरात्रि का पहला दिन और शुक्र ग्रह का उदय
इस बार शारदीय नवरात्रि के पहले ही दिन सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ग्रह का उदय होगा। शुक्र के उदय और कलश स्थापना का शुभ संयोग सभी भक्तों के लिए सुख और समृद्धि का कारक रहेगा।
विज्ञापन

5 of 10
navratri 2019 puja samagri list
चौथा संयोग-नवरात्रि में वार का संयोग
इस बार शारदीय नवरात्रि में दो सोमवार और  दो रविवार पड़ेंगे। नवरात्रि का आरंभ रविवार को और अष्टमी रविवार के दिन होगी। जबकि दो सोवार को ब्रह्राचारिणी और सिद्धियात्री माता की पूजा होगी।
विज्ञापन

6 of 10
navratri 2019
पांचवा संयोग-हस्त नक्षत्र का संयोग
जिस दिन नवरात्रि का पहला दिन रहेगा जिसमें कलश स्थापना होगी उस दिन नक्षत्र रहेगा। हस्त नक्षत्र में पूजा करना या किसी नए काम की शुरुआत करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्रि
छठा संयोग- नवरात्रि में दो अमृत सिद्धि योग
इस बार शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन और चौथे दिन अमृत सिद्धि योग रहेगा। ज्योतिष में अमृत सिद्धि को बहुत ही शुभ माना गया है।

8 of 10
Wallpapers Navratri 2019 - फोटो : Amar Ujala
सातवां संयोग-तीन दिन में रवि योग
इस बार नवरात्रि में तीन दिन रवि योग रहेगा। 1,4 और 5 अक्टूबर को रवि योग पर देवी की उपासना की जाएगी।

9 of 10
navratri wallpaper
आठवां संयोग- चार सर्वार्थ सिद्धि योग 
इस शारदीय नवरात्रि चार सर्वार्थ सिद्धि योग बनेंगे। 29 सितंबर, 2, 6 और 7 अक्टूबर को यह शुभ योग बना है।
विज्ञापन

10 of 10
navratri
नौवां संयोग- दशहरे पर रवि योग
9वां शुभ योग दशहरे के दिन बन रहा है, जिसमें रवि योग के शुभ योग में दशहरा मनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें