August Born People Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर माह ग्रहों की दशा बदलती है, जिसका प्रभाव उस माह में जन्में लोगों पर भी पड़ता है। आज से अगस्त माह की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आज हम अगस्त महीने जन्मे लोगों के स्वभाव, भविष्य और कॅरियर के बारे में बात करेंगे। जिन जातकों का जन्म अगस्त माह में होता है उनके स्वभाव में कुछ विशेष ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही इनकी राशि सिंह होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं अगस्त महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं और उनमें क्या कमियां और खूबियां होती हैं।
अगस्त माह में जन्मे लोगों स्वभाव
ज्योतिष के अनुसार, अगस्त के महीने में जन्मे जातकों में लीडरशिप दिखाई देती है। इन लोगों को प्रशासनिक नौकरी में सफलता आसानी से मिल जाती है। किसी भी बात को अपनी तरफ घुमाना इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है। ये लोग काफी चतुर होते हैं। इनकी चतुराई इनकी वाणी से साफ देखी जा सकती है।